फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in road accident asha worker died in faridabad

सड़क हादसे में आशा वर्कर महिला प्रधान की मौत, साथी घायल

Sat, 29 Jul 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 29 Jul 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
in road accident asha worker died in faridabad
सांकेत‌िक च‌ित्र

अनियंत्रित गति स्कूल बस की टक्कर से आशा वर्कर यूनियन प्रधान ऊषा की मौत हो गई जबकि साथी आंगनबाड़ी कार्यकत्री उमेश गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


आशा वर्कर यूनियन की महिला प्रधान ऊषा छायंसा में तैनात थीं। शनिवार दोपहर ड्यूटी के दौरान उन्हें किसी काम से खेड़ी पुल जाना था। वह अपने साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्री उमेश को स्कूटी पर बैठा कर खेड़ी पुल जा रही थीं।
विज्ञापन


बाईपास रोड पर बड़ौली पुल के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित गति स्कूल बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में ऊषा और उमेश गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं को उठा कर बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने ऊषा को मृत घोषित कर दिया जबकि उमेश को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया। घायल उमेश ने बताया कि चालक स्कूल बस लेकर फरार हो गया। बस पाली के किसी स्कूल की बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलने पर बीके सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। ऊषा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। एसएचओ ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed