फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in ramjas college anti nation slogans court will tell its decision on november 7

डीयू : रामजस कॉलेज मामले में कथित देश विरोधी नारेबाजी मामले में अदालत 7 नवंबर को सुनाएगी फैसला

Sun, 29 Oct 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Oct 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
in ramjas college anti nation slogans court will tell its decision on november 7
demo pic

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के बाहर छात्र संगठन के कथित रूप से देश विरोधी नारेबाजी किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज हो या नहीं, इस पर अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। शनिवार को इस मामले में दोनों पक्षों के बीच आखिरी बहस हुई। अदालत 7 नवम्बर को फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन


तीस हजारी अदालत के महादंडाधिकारी अभिलाष मल्होत्रा के समक्ष दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पेश कीं। अदालत ने कहा कि अब इस केस में बहस के लिए विशेष तथ्य बाकी नहीं हैं। लिहाजा, अदालत अपना फैसला 7 नवंबर तक सुरक्षित रखती है।
विज्ञापन


अदालत के समक्ष वकील विवेक गर्ग ने देश विरोधी नारेबाजी किए जाने के मामले में जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच की मॉनिटरिंग की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत में हर किसी को बोलने की आजादी है, लेकिन कुछ भी बोलने की आजादी नहीं है'

in ramjas college anti nation slogans court will tell its decision on november 7
ramjas college

​इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में हर किसी को बोलने की आजादी है, लेकिन कुछ भी बोलने की आजादी नहीं है। उन्होंने क्राइम ब्रांच की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि अदालत के सख्त निर्देशों के बाद ही पुलिस ने छह महीनों में इस मामले से जुड़ी 30 सीडी बरामद की हैं और उनकी फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है।

वहीं क्राइम ब्रांच के एसीपी पंकज सिंह ने अदालत में कहा कि सीडी की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है और उन्होंने इस संबंध में संबंधित विभाग को रिमांडर भी भेजा है। उन्होंने कहा कि अब तक की गई जांच में देशद्रोह के आरोप साफ नहीं हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed