फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in psycho killer case doctors files bail plea in court

साइको किलर : डाक्टरों ने उठाया ये बड़ा कदम, पुलिस पर लगाए संगीन आरोप

Sun, 07 Jan 2018 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Sun, 07 Jan 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
in psycho killer case doctors files bail plea in court
psycho killer - फोटो : अमर उजाला

साइको किलर नरेश धनखड द्वारा निजी अस्पताल में अंजुम नामक महिला की हत्या के मामले में अस्पताल संचालक डाक्टरों ने शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की।

विज्ञापन


डाक्टरों ने अपील की कि इस मामले में उन्हें जमानत दी जाएं, क्योंकि उनके खिलाफ पुलिस द्वारा गलत तरीके से हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उनकी अर्जी पर पुलिस को हिदायत दी है कि मामले के पूरे हालात व जांच रिपोर्ट जल्द अदालत में पेश करें। अदालत ने जांच पूरी होने तक डाक्टरों व स्टाफ की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि साइको किलर नरेश धनखड़ ने एक जनवरी की आधी रात के बाद निजी अस्पताल में एक मरीज की देखरेख के लिए रुकी हुई बूराका गांव निवासी अंजुम नामक महिला की रॉड मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मृतका के देवर तस्लीम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी भाभी अंजुम की हत्या अस्पताल संचालक डाक्टरों व स्टाफ की लापरवाही के कारण हुई है।

in psycho killer case doctors files bail plea in court
psycho killer - फोटो : अमर उजाला

शिकायत में कहा गया था कि अस्पताल में साइको किलर नरेश द्वारा जब उसकी भाभी अंजुम की हत्या की गई, उस समय सारा स्टाफ अस्पताल में मौजूद था, लेकिन उसके शोर मचाने पर भी किसी स्टाफ ने उसकी सहायता नहीं की और आरोपी नरेश को पकड़ने का प्रयास नहीं किया।

पुलिस ने उस शिकायत के आधार पर अस्पताल संचालक तीन डाक्टरों सहित स्टाफ के अन्य18 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। अस्पताल के डाक्टरों ने ही नहीं जिले के अन्य निजी अस्पतालों के संचालकों ने भी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को गलत बताया था।

आइएमए के प्रधान डा. गुलशन अरोड़ा का कहना है कि इस तरह तो कोई भी डाक्टर सुरक्षित नहीं है। उन्होंने मांग की है कि मुकदमा रद्द किया जाए। शनिवार को जब इस मुद्दे पर डाक्टरों के वकील ने अदालत के समक्ष अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई तो अदालत ने जांच अधिकारी जयराम को तलब किया तथा जल्द से जल्द इस मामले की जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए।

उधर इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक सीएस राव का कहना है कि मामला दर्ज किया गया है, कार्रवाई नहीं की गई। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो भी हालात सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed