फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In order placement dispute, man set fire to dhaba.

खाने के लिए मना किया तो ढाबे में लगा दी आग

Sun, 02 Nov 2014 06:07 PM IST
Updated Sun, 02 Nov 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
In order placement dispute, man set fire to dhaba.

गुड़गांव में खाने के ऑर्डर को लेकर हुए विवाद के बाद पचगांव में ढाबे पर

विज्ञापन
एक युवक आग लगाकर फरार हो गया। देखते ही देखते पूरा ढाबा जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों ने मिलकर ढाबा संचालक समेत अन्य लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उत्तराखंड निवासी प्रताप एमिटी यूनिवर्सिटी के पास खाने का ढाबा चलाता है। पुलिस के मुताबिक बीती शाम सात बजे गांव का रहने वाला कलवा यहां पर खाना खाने के लिए पहुंचा।

चुपके से लगाई ढाबे में आग

In order placement dispute, man set fire to dhaba.

खाने के ऑर्डर को लेकर ढाबा संचालक के साथ बहस होने के बाद वह यहां से चला गया। लेकिन कुछ देर बाद वह वापिस पहुंचा और चुपके से ढाबे में आग लगाकर फरार हो गया।

आग जब भड़की तो संचालक और यहां काम करने वाले कर्मचारियो में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सभी को बाहर निकाला गया। देखते ही देखते पूरा ढाबा जलकर खाक हो गया। आगजनी की सूचना के बाद गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाया गया।

सूचना के बाद मानेसर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी कलवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed