{"_id":"5a6f01064f1c1bb1208b6163","slug":"in-office-of-profit-matter-highcourt-sent-aap-mla-s-plea-to-double-judge-bench","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली HC ने केजरीवाल सरकार के 'पूर्व' विधायकों की याचिका डिवीजन बेंच को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली HC ने केजरीवाल सरकार के 'पूर्व' विधायकों की याचिका डिवीजन बेंच को सौंपी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Jan 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
delhi high court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट ने आप के बीस विधायकों की याचिका डिविजन बेंच के हवाले कर दी है। बता दें कि विधायकों को अयोग्य करार देने के बाद उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।
विज्ञापन
साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच ने अपने उस अंतरिम फैसले की अवधि बढ़ाई है जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर दिल्ली की 20 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी करने पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को 8 पूर्व विधायकों ने आयोग के फैसले के खिलाफ याचिका अदालत में लगाई थी। सोमवार को बचे 12 पूर्व विधायकों की याचिका भी अदालत के सामने होगी।
विज्ञापन
नजफगढ़ से पूर्व विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि सदस्यता नहीं रहने से जनहित के ढेरों काम वे नहीं कर पा रहे हैं। मामले में जल्द निर्णय आना जरूरी है।
गांधी नगर के पूर्व विधायक अनिल बाजपेयी ने कहा कि संसद मार्च के बाद वह दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर करीब 3 बजे केस की सुनवाई है। आप नेताओं का कहना है कि अभी पार्टी की ओर से उपचुनाव की कोई तैयारी नहीं है।