{"_id":"577106d54f1c1bc97379b490","slug":"in-office-of-profit-matter-ec-could-take-decisionon-future-of-21-mla-of-aap-on-14-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफिस ऑफ प्रॉफिटः 14 जुलाई को होगा आप के 21 विधायकों की किस्मत का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफिस ऑफ प्रॉफिटः 14 जुलाई को होगा आप के 21 विधायकों की किस्मत का फैसला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Jun 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल और सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाभ का पद मामले में आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों पर जो तलवार लटकी हुई है वो उनपर गिरती है या उन्हें उससे राहत मिलती है, सूत्रों के अनुसार इसका फैसला 14 जुलाई को हो सकता है। कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग इस बारे में 14 जुलाई को सुनवाई कर सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि अगर चुनाव आयोग ने यह पाया कि आप के 21 विधायक 'लाभ का पद' नियम का उल्लंघन कर रहे हैं तो सभी विधायकों की सदस्यता तक जा सकती है।
गौरतलब है कि कोई भी विधायक या सांसद तब तक कोई पदभार नहीं संभाल सकता जब तक कि उससे नियमों से छूट ना मिली हो, क्योंकि वह अपने पद का इस्तेमाल करते हुए केंद्र व राज्य सरकार के फैसलों को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के सदस्य तो विधानसभा में 21 विधायकों को संसदीय सचिव के पद से हटाने के लिए बिल भी पेश कर चुके हैं। इस बिल में संसदीय सचिवों को लाभ के पद से मुक्त करने का प्रस्ताव था। लेकिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस बिल को बिना पास किए ही लौटा दिया था।
विज्ञापन
हालांकि, सदन इस बिल को खुद भी पास कर सकती थी, चूंकि दिल्ली एक केंद्र शासित राज्य होने के कारण कोई भी बिल जो विधानसभा से पास हो तब तक कानून नहीं बनता जब तक वो एलजी से पास होकर राष्ट्रपति से पास ना हुआ हो।