फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Nandnagri bike rider hit youths crossing the road one died other in critical condition

Delhi: बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे युवकों को टक्कर मारी, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Tue, 01 Nov 2022 01:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 01:39 AM IST
सार

पुलिस को दिए बयान में पवन ने बताया कि रविवार दिन में इन लोगों ने नंद नगरी एसडीएम ऑफिस के पास खुदाई की थी। देर रात करीब 2.30 बजे दोनों साइट से घर के लिए निकले। इस बीच दोनों ताहिरपुर लालबत्ती के पास सड़क पार करने लगे। इस बीच नंद नगरी की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
In Nandnagri bike rider hit youths crossing the road one died other in critical condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में रविवार देर रात बेलगाम बाइक सवार युवक ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। गंभीर हालत में शंकर (24) और पवन (24) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां शंकर को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में पवन की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद आरोपी युवक अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


शंकर का परिवार दिल्ली के मीठापुर इलाके में रहता है। इसके परिवार में पिता प्यारे लाल समेत बाकी सदस्य हैं। शंकर गैस पाइप लाइन खुदाई का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से इनका काम ताहिरपुर इलाके में चल रहा था। इसकी वजह से शंकर ने अपने दोस्त पवन के साथ मिलकर इलाके में ही कमरा लिया हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पवन ने बताया कि रविवार दिन में इन लोगों ने नंद नगरी एसडीएम ऑफिस के पास खुदाई की थी। देर रात करीब 2.30 बजे दोनों साइट से घर के लिए निकले। इस बीच दोनों ताहिरपुर लालबत्ती के पास सड़क पार करने लगे। इस बीच नंद नगरी की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। आरोपी भी दुर्घटना के समय गिर गया, लेकिन वह अपनी बाइक उठाकर भाग गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां शंकर को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed