{"_id":"58c7d0034f1c1b6b3732a4c8","slug":"in-mcd-election-bjp-will-give-all-ticket-to-new-faces-says-manoj-tiwari","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: MCD चुनाव में किसी पार्षद को टिकट नहीं देगी बीजेपी, शाह ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: MCD चुनाव में किसी पार्षद को टिकट नहीं देगी बीजेपी, शाह ने संभाली कमान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Mar 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एमसीडी चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर आज प्रदेश भाजपा ने बड़ा ऐलान किया है कि वो किसी पुराने चेहरे को टिकट नहीं देगी। इस बाबत दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने औपचारिक तौर पर प्रेस कांफ्रेंस कर यह सूचना दी है कि दिल्ली में होने वाले एमसीडी के चुनाव में बीजेपी सारे नए चेहरे लाएगी।
विज्ञापन
इसका मकसद परिवारवाद से बाहर जाना है। यानी वर्तमान पार्षदों के किसी परिवारवाले को भी टिकट नहीं दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि एमसीडी चुनाव की पूरी कमान अमित शाह ने अपने हाथ में ले ली है।
विज्ञापन
दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव में बैलट पेपर से मतदान करवाने की मुख्यमंत्री केजरीवाल की अपील के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उल्टा केजरीवाल पर पलटवार कर दिया है।
विज्ञापन
मनोज तिवारी ने कहा है कि अगर केजरीवाल को ईवीएम पर भरोसा नहीं तो फिर क्यों न दिल्ली विधानसभा की उन 67 सीटों पर दोबारा चुनाव कराए जाएं जिनपर आम आदमी पार्टी जीती थी।
फैसले पर रोई महिला पार्षद
अमित शाह
- फोटो : PTI
पार्टी के इस फैसले के बाद बाहर आए पार्षदों ने कुछ हंगामा भी किया जिसमें एक महिला पार्षद संध्या वर्मा की आंखों से आंसू भी निकल आए। हालांकि, उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वो पार्टी के टिकट पर ही पिछला चुनावा जीती थीं और आगे भी पार्टी की सेवा करती रहेंगी।
इस बीच खबर ये भी है कि इस मीटिंग में पार्षदों से साफ कहा गया है कि आगामी चुनाव में किसी भी पार्षद के रिश्तेदार या जानने वाले को टिकट नहीं दिया जाएगा। असल में पार्टी इस चुनाव में बिल्कुल नए चेहरों के साथ मैदान में उतरने की योजना बना रही है।
इस बीच खबर ये भी है कि इस मीटिंग में पार्षदों से साफ कहा गया है कि आगामी चुनाव में किसी भी पार्षद के रिश्तेदार या जानने वाले को टिकट नहीं दिया जाएगा। असल में पार्टी इस चुनाव में बिल्कुल नए चेहरों के साथ मैदान में उतरने की योजना बना रही है।