फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in lockdown Work stopped due to computer malfunction in banks people got trouble

लॉकडाउन: बैंकों में कंप्यूटर खराब होने से रुका काम ,लोग हुए परेशान

Tue, 07 Apr 2020 09:36 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 07 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
in lockdown Work stopped due to computer malfunction in banks people got trouble
लॉकडाउन में बंद दुकान - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के कारण इस समय पूरे देश की रफ्तार थमी हुई है। सरकार गरीब लोगों के कल्याण के लिए कई कार्य कर रही है। गरीब लोगों का घर चल सके, इसके लिए सरकार ने लोगों के खाते में पैसे डाले हैं, लेकिन लोग जब बैंक में अपने पैसे लेने पहुंच रहे हैं तो उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन


वजह है बैंक के खराब हुए कंप्यूटर। जिनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। पूर्वी दिल्ली की एक बैंक शाखा के कंप्यूटर मंगलवार को खराब हो गए। कंप्यूटर को ठीक कराने और नए कंप्यूटर की मांग के लिए बैंक प्रशासन ने कंप्यूटर बाजार में संपर्क किया।
विज्ञापन


लेकिन लॉकडाउन के कारण दुकाने बंद होने से कंप्यूटर ठीक न हो सके। इससे बैंक का दैनिक काम रुक गया, जो लोग बैंक में पैसे निकालने आए थे, उन्हें खाली हाथ घर जाना पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से नेहरू प्लेस बाजार के व्यापारियों के पास एनसीआर के विभिन्न सरकारी दफ्तरों से कंप्यूटर के खराब हुए पूर्जों को ठीक करने और नए सामान की मांग के लिए फोन आ रहे हैं, लेकिन दुकाने बंद होने से किसी का काम नहीं हो पा रहा है।

अस्पतालों से भी हो रही परेशानी

उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनके पास पूर्वी दिल्ली इलाके की बैंक शाखा से कंप्यूटरों को ठीक कराने के लिए फोन आया, लेकिन दुकानें बंद होने के कारण बैंक के कंप्यूटर ठीक नहीं हो सके।उन्होंने बताया कि बैंक के मैनेजर ने उनको लोगों को हो रही समस्या से अवगत कराया, लेकिन लॉकडाउन के कारण दुकाने बंद होने से वह उनकी मांग पूरी नहीं कर सके।
 

नेहरू प्लेस बाजार के एक व्यापारी ने बताया कि उनके पास एक अस्पताल से फोटो स्टेट मशीन के पुर्जे की मांग के लिए फोन आया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण अस्पताल की मांग को पूरा नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि व्यापारियों या दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों के पास मूवमेंट पास नहीं है। इससे दुकान पर काम करने वाले मैकेनिक कहीं जा नहीं पा रहे हैं।

सरकार से दुकानों को कुछ घंटे खुलवाने की मांग
महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वह जल्द ही पूरी एसोसिएशन की ओर से दिल्ली सरकार को एक पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली सरकार से मांग करेंगे कि नेहरू प्लेस की कुछ दुकानो को दिन में कम से कम दो घंटे के लिए खुलवाया जाए।

जिससे लोग यहां आकर कंप्यूटर का जरूरी सामान ले सकें और खराब हुई चीजों की मरम्मत करा सकें। गौरतलब है कि नेहरू प्लेस बाजार में करीब 20 हजार दुकानें हैं। यह एशिया का सबसे बड़ा कंप्यूटर बाजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed