{"_id":"5c617366bdec22737f7333bf","slug":"in-laws-burn-daughter-in-law-for-dowry-she-is-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लालच में ससुरालवालों ने बहू को पेट्रोल डालकर जलाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लालच में ससुरालवालों ने बहू को पेट्रोल डालकर जलाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Mon, 11 Feb 2019 06:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 11 Feb 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में आज एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जिससे किसी का भी इंसानियत से भरोसा उठ जाएगा। और वह यह सोचने को मजबूर हो जाएगा कि हम कितने भी आधुनिक होने की बातें क्यों न कर लें हम मन से अब भी पिछड़े ही हैं।
विज्ञापन
दरअसल कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में सोमवार सुबह दहेज लोभी ससुराली जनों ने विवाहिता को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया।
विवाहिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।