अवैध संबंधों और प्रॉपर्टी विवाद में की गई थी हत्या!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कारोबारी मन्नू वालिया हत्याकांड में पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच गई है। घेराबंदी कर दी गई, बाकी है तो बस गिरफ्तारी। पुलिस शनिवार को वारदात का खुलासा कर सकती है।
पुलिस सूत्रों का दावा है कि मर्डर में ‘अपनों’ का ही हाथ है। अवैध संबंध और प्रॉपर्टी विवाद में सुपारी देकर शूटरों से हत्या कराए जाने का अंदेशा है।
एसपी सिटी अजय पाल ने बताया कि पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर देगी। अभी तक की जांच में प्रॉपर्टी और अवैध संबंधों का कॉकटेल वारदात की वजह लग रहा है।
शनिवार को पुलिस करेगी पर्दाफाश
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। उम्मीद है कि शनिवार तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश कर देगी। बता दें कि बुधवार रात दिल्ली के कारोबारी मन्नू वालिया (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
वारदात के वक्त वह अपनी पत्नी शालू और चचेरे भाई विपुल के साथ दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। विपुल और शालू पर शक जताते हुए मन्नू के भाई आलोक ने सिहानी गेट कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराईऱ् थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
हत्यारों के नजदीक पहुंचने के लिए पुलिस को कॉल डिटेल ने मदद की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास उस वक्त रहे मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकाली, जिससे हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिली।