फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in hostels being put Pornography addiction of children

बच्चे ने खोल दी हॉस्टल में अश्लीलता की दास्तां

Mon, 27 Jul 2015 08:07 AM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
in hostels being put Pornography addiction of children

गाजियाबाद के कविनगर स्थित एक स्कूल के हॉस्टल में सीनियर छात्र जूनियरों को नशे की लत लगा रहे हैं। उनसे अश्लीलता कर रहे हैं।

विज्ञापन


परेशान होकर तीसरी क्लास का एक छात्र स्कूल से भाग गया। तलाशने पर आधा घंटे बाद मिला। मामले का खुलासा होने पर छात्र और परिजनों ने कविनगर पुलिस से शिकायत की है।

दूसरी तरफ स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्र का पढ़ाई में मन नहीं है वह झूठ बोल रहा है।

हॉस्टल से भागे छात्र ने सुनाई चौंकाने वाली कहानी

in hostels being put Pornography addiction of children

मूलरूप से रामपुर और हाल निवासी व्यक्ति दिल्ली में लेडीज ड्रेस की प्रिंटिंग का काम करता है। 15 दिन पहले उसने बेटे का एडमिशन कविनगर के स्कूल में कराया था।


25 हजार रुपये फीस जमाकर 3 दिन पहले बेटे को स्कूल भेजा। छात्र हॉस्टल में ही रहता था जहां से शनिवार को भाग गया। सुबह साढे़ 6 बजे छात्र कविनगर पुलिस को मिला।

छात्र की सूचना पर पुलिस ने दिल्ली पुलिस और पिता को जानकारी दी। दिल्ली पुलिस और पिता कविनगर थाने पहुंचे तो छात्र ने भागने की जो वजहें बताई वह चौंकाने वाली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर छात्र करते हैं जबरदस्ती

in hostels being put Pornography addiction of children

उसने बताया कि हॉस्टल में कुछ लड़के बीड़ी-सिगरेट पीते हैं, उसे जबरन बीड़ी पिलाई। इसके साथ अश्लील हरकतें कीं। स्कूल में कुछ और बच्चों के साथ भी ऐसा किया जाता है।


विरोध करने पर आरोपी सीनियर छात्र डरा धमकाकर चुप करा देते हैं। शिकायत एक टीचर से की तो कहा कि हॉस्टल में ऐसा चलता है।

सीओ द्वितीय ने बताया कि छात्र कविनगर में लावारिस हालत में मिला था। परिजनों की शिकायत के आधार पर जल्द ही स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed