रोडरेजः तेज रफ्तार में 7 किलोमीटर तक बोनट पर घुमाया, टक्कर मारने का किया था विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद आरोपी ने अपनी गाड़ी में बैठकर लगभग सात किलोमीटर तक तेज रफ्तार में कार भगाकर मैनेजर को गिराने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। बचाने की बजाय लोग उसका वीडियो बना रहे थे। इसके बावजूद गाड़ी चला रहे शख्स ने कार नहीं रोकी।
जानकारी के अनुसार जब युवक कार लेकर मेरठ रोड स्थित सिहानी चुंगी पर पहुंचा तो वहां बहुत जाम था। जाम में फंसने के कारण उसे कार रोकनी पड़ी जिसके बाद लोगों ने उसे कार से उताकर पकड़ लिया।
दिल्ली के पीतमपुरा निवासी राजेश दीवान गुरुग्राम की एक एक्सपोर्ट कंपनी में मैनेजर (पर्चेसिंग) हैं। राजेश ने बताया कि वह गुरुवार शाम को अपने दोस्त से मिलने मोहन नगर जा रहे थे। वह हिंडन एयरबेस के पहुंचे तो वहां मामूली जाम लगा था।
ऐसी मारी टक्कर कि बोनट पर जा गिरा
उसी दौरान कार सवार एक युवक ने राजेश की कार में टक्कर मारा और भागने लगा। इस पर राजेश ने उस युवक का अपनी कार से पीछा करना शुरू किया। करहेड़ा पुल के पास जाम लगने से दोनों की कारें वहां रुकीं तो राजेश गाड़ी से उतरकर आरोपी के सामने जा खड़ा हुआ।
राजेश के खड़े होने पर आरोपी ने उसे टक्कर मारी जिससे वह उसके कार की बोनट पर जा गिरे। इसके बाद वह तेज रफ्तार में अपनी कार भगाने लगा।