फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in front of the Servant cut throat of Mistress

नौकर से मुंह घुमाने के लिए कहा और काट डाला मालकिन का गला

Wed, 25 Nov 2015 10:48 PM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
in front of the Servant cut throat of Mistress

शकरपुर इलाके में बुधवार दिनदहाड़े एक महिला की उसके नौकर के सामने ही गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त मेहरुन्निसा खान (36) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वारदात के समय मौके पर मौजूद नौकर प्रेमशंकर ने पुलिस को बताया कि ऑफिस में आए दो लोगों ने उसे पिस्टल दिखाकर पीछे मुंह करने के लिए कहा और मेहरुन्निसा का गला रेत दिया।
विज्ञापन


हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को प्रेमशंकर के बयानों पर ही शक है। शकरपुर थाना पुलिस प्रेमशंकर से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

बुक बाइंडिंग और प्रिंटिंग का कारखाना चलाती थीं मेहरुन्निसा

in front of the Servant cut throat of Mistress

पुलिस के मुताबिक मेहरुन्निसा अपनी तीन बेटियों के साथ वेस्ट विनोद नगर, मंडावली में रहती थीं। कुछ सालों पहले पति की मौत के बाद वह शकरपुर गांव में अपनी बुक बाइंडिंग और प्रिंटिंग का कारखाना चलाती थीं।


इसके ऑफिस में मनोरंजन और प्रेमशंकर नामक दो कर्मचारी काम करते हैं। बुधवार दोपहर को मनोरंजन किसी काम से बाहर निकला था। इस बीच दो युवक मेहरुन्निसा के दफ्तर पहुंचे।

प्रेमशंकर ने पुलिस को बताया कि बातचीत के बाद दोनों आरोपियों ने उसे पिस्टल दिखाकर पीछे मुंह करने के लिए कहा। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता इन लोगों ने मेहरुन्निसा का गला रेत दिया।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

in front of the Servant cut throat of Mistress

वारदात के बाद दोनों फरार हो गए। दोनों के जाने के बाद प्रेमशंकर ने शोर मचाया। मेहरुन्निसा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


दोपहर करीब 2:20 बजे खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रेम व मनोरंजन से पूछताछ की तो पुलिस को प्रेम के बयानों पर कुछ शक हुआ।

प्रेम से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस दफ्तर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed