फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New security perimeter around the Legislative Assembly following bomb threats

Delhi NCR News: बम धमकियों के बाद विधानसभा पर सुरक्षा का नया घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
आठ वॉच टावर बनेंगे, सीआरपीएफ के लिए अलग गश्ती मार्ग तैयार
विज्ञापन

वाहनों की जांच के लिए यूवीएसएस, प्रवेश द्वारों पर डिजिटल पहचान की व्यवस्था

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा को बम धमकियों और सुरक्षा संबंधी घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा का नया घेरा तैयार किया जा रहा है। परिसर में आठ वॉच टावर स्थापित किए जा रहे हैं। वाहनों की जांच के लिए आधुनिक प्रणाली, सीआरपीएफ के जवानों के लिए अलग गश्ती मार्ग और आगंतुकों की डिजिटल पहचान समेत कई इंतजाम किए जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। विधानसभा परिसर के सामने, पीछे और संवेदनशील स्थानों पर आठ वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। इनमें एक का निर्माण पूरा हो चुका है। इन पर सीआरपीएफ के जवान तैनात होंगे। परिसर की सीमा पर एक छोर से दूसरे छोर तक गश्त के लिए अलग मार्ग बनाया जा रहा है। इसका करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

वाहनों की जांच होगी सख्त : गेट नंबर दो और पांच पर अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम (यूवीएसएस) लगाए गए हैं। इनसे वाहनों की जांच और संदिग्ध गाड़ियों या फर्जी नंबर प्लेट की पहचान में मदद मिलेगी। गेट नंबर एक पर फोटो पहचान वाले फ्लैप बैरियर लगाए जा रहे हैं। रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) से वाहनों की पहचान और आवाजाही का रिकॉर्ड रखा जाएगा।
विज्ञापन


प्रवेश से निगरानी तक बदलाव : गेट नंबर एक से पांच तक स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे लगाए जा रहे हैं। परिसर में करीब 120 सीसीटीवी कैमरे हैं। निगरानी के लिए अतिरिक्त अंधेरे और संवेदनशील स्थानों की पहचान करने को दिल्ली पुलिस से कहा गया है। रिसेप्शन पर डिजिटल व्यवस्था से आगंतुकों की फोटो पहचान, जानकारी और विधानसभा आने का उद्देश्य दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article