फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Depression student, was raped by three young men

डिप्रेशन में एमबीए छात्र, तीन युवकों ने किया कुकर्म

Sun, 19 Jul 2015 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 19 Jul 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
In Depression student, was raped by three young men

सेक्टर-58 थाने के अंतर्गत एक निजी हॉस्टल में एमबीए छात्र से कुकर्म के बाद उसके डिप्रेशन में चले जाने की बात सामने आ रही है। आलम यह है कि वह नोएडा आना ही नहीं चाहता।

विज्ञापन


यही नहीं वह आगे की पढ़ाई भी नहीं करना चाहता। अब पीड़ित के परिजन मंगलवार को सेक्टर-58 थाने में आकर लिखित शिकायत कर सकते हैं।

दरअसल, मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले रेलवे टिकट निरीक्षक ने अपने बेटे का दाखिला एमबीए में कराया। उन्होंने सेक्टर-58 के एक निजी हॉस्टल में उसके रहने की व्यवस्था कर दी और नौ जुलाई को मुरादाबाद लौट गए।
विज्ञापन


उसी रात छात्र लघुशंका करने के लिए उठा और वापस आने पर दरवाजा बंद करना भूल गया। इसी बीच तीन युवकों ने उसके कमरे में घुसकर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ कुकर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन युवकों ने कमरे में घुसकर किया कुकर्म

In Depression student, was raped by three young men

तीनों युवकों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। कुकर्म के बाद जाते समय युवकों ने उसे धमकाते हुए किसी से नहीं बताने को कहा और इसे रैगिंग बताया।

11 जुलाई को पीड़ित छात्र का ममेरा भाई उसके कमरे पर आया। तब छात्र ने उसे अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को हुई।

मामले की जानकारी पाकर पीड़ित के पिता नोएडा पहुंचे और घटना की जानकारी सेक्टर-58 थाने को दी। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हॉस्टल के छात्रों की पहचान परेड कराई।

परेड में 12 छात्रों के फरार होने की बात पता चली। इसके बाद पीड़ित को लेकर पिता मुरादाबाद चले गए। जहां उन्होंने छात्र का मेडिकल कराया। पिता की मानें तो उनका बेटा बेहद डिप्रेशन में है।

अब पढ़ाई भी नहीं करना चाहता छात्र

In Depression student, was raped by three young men

यही वजह है कि वह न तो नोएडा आने को तैयार है और न ही आगे की पढ़ाई करने को। इस वजह से पूरा परिवार तनाव में है।
पिता का कहना है कि वह मंगलवार को नोएडा सेक्टर-58 थाने में लिखित शिकायत करेंगे।

उनका कहना है कि अगर तीनों छात्रों को पुलिस पकड़ती है तो बेटा उन्हें पहचान सकता है। इस बाबत सेक्टर-58 थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने बताया कि पुलिस को मारपीट की शिकायत मिली थी।

सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्टल भी गई थी। लेकिन अभी तक उन्हें लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत मिलती है तो पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed