{"_id":"5cc6a8f4bdec22076a498aad","slug":"in-delhis-narayana-fire-breaks-out-in-chemical-factory-more-than-30-fire-tenders-at-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः नारायणा में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, पड़ोस की दो कंपनियां भी चपेट में आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः नारायणा में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, पड़ोस की दो कंपनियां भी चपेट में आईं
Mon, 29 Apr 2019 03:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 29 Apr 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
नारायणा में केमिकल फैक्ट्री में आग
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणा इलाके में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग ने भयावह रूप ले लिया और पड़ोस की दो अन्य फैक्टरियों को भी चपेट में ले लिया। इससे वहां अफरा-तफरी फैल गई। फैक्टरी में मौजूद लोग बाहर की ओर भागे। कुछ ही देर में हर ओर आग की लपटें व धुआं दिखने लगा। सूचना पर दमकल की दो दर्जन गाड़ियां पहुंच गई। आग की भयावहता को देखते हुए इसे खतरनाक घोषित कर 40 गाड़ियों को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद करीब सवा पांच बजे आग पर काबू पा लिया। राहत कार्य के दौरान दो दमकलकर्मी घायल हो गए। इस दौरान चली तेज हवा से दमकल को काम करने में दिक्कतें आईं। आग से दो फैक्टरियों को पूरी तरह और एक फैक्टरी को आंशिक नुकसान हुआ है। फैक्टरी की इमारत जर्जर हो गई है और कभी भी गिर सकती है।
जानकारी के मुताबिक, नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में पीवीआर सिनेमा के पीछे स्थित ए ब्लॉक स्थित थिनर की फैक्टरी में सोमवार सुबह करीब 11 बजे लोगों ने धुआं उठता देखा। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बेकाबू होने पर पुलिस व दमकल विभाग को जानकारी दी। आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। इस दौरान आग पूरी फैक्टरी में फैल गई और पड़ोस की फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने आसपास की फैक्टरियों से लोगों को निकालकर आग को खतरनाक घोषित कर दिया। बचाव कार्य के दौरान मोती नगर फायर स्टेशन आफिसर अमन कुमार और रकाबगंज फायर स्टेशन के फायरमैन नरेश कुमार घायल हो गए। अमन झुलस गए हैं, जबकि नरेश कुमार का हाथ टूट गया है। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर मौके पर मौजूद दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। शाम करीब पांच बजे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग में थिनर फैक्टरी और एक अन्य फैक्टरी जल गई। एक अन्य फैक्टरी को आंशिक नुकसान हुआ है। आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
कर्मचारियों की थी सोमवार की छुट्टी
आग में अब तक किसी के जान गंवाने की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की वजह से इन फैक्टरियों के कर्मचारी छुट्टी पर थे। अन्यथा हादसे की भयावहता अधिक हो सकती थी। अधिकारी कैमिकल के स्पिरिट होने की भी आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
कैमिकल के ड्रमों में हुआ धमाका
अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दोपहर करीब 2:10 बजे आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। इसी दौरान कैमिकल के ड्रम में धमाका हुआ और आग नए सिरे से भड़क उठी। अग्निशमन कर्मचारी अमन कुमार और नरेश कुमार भी इसकी चपेट में आ गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जख्मों को गंभीर होने से बचाने के लिए उन पर पानी डाला गया तो कर्मचारियों के जख्मों में भीषण जलन होने लगी। इसके बाद उन्हें बीएल कपूर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। चीफ फायर अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। गर्ग का कहना है कि फैक्टरियों के पास फायर विभाग की एनओसी होने की जांच की जा रही है।