फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Delhi man shot his sister lover dead accused arrested

बहन की मोहब्बत बर्दाश्त न कर सका भाई: दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, पत्नी को लेकर भी कपिल ने की थी गलत बात

Sat, 09 Aug 2025 07:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 09 Aug 2025 07:52 PM IST
सार

कपिल के एक परिजन ने बताया कि कपिल के परिवार में एक साल में तीसरी मौत हो गई। उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल 10 माह पहले कपिल की दादी की मौत हो गई थी। इसके अलावा चार माह पूर्व कपिल के पिता सुरेश की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
In Delhi man shot his sister lover dead accused arrested
दिल्ली में भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली - फोटो : Meta AI

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शुक्रवार रात एक युवक के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त कपिल (28) के रूप में हुई है। हत्या के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी शिवम यादव (20) को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन

शिवम की बहन संग था कपिल का अफेयर
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि शिवम की बहन के साथ कपिल का अफेयर था। यह बात शिवम को अखरती थी। कुछ दिनों पूर्व कपिल ने शिवम की पत्नी पर भी कोई टिप्पणी कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। नंद नगरी थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में कपिल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन

एसी रिपेयरिंग का काम करता था कपिल
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि कपिल अपने परिवार के साथ सी-बलॉक, नंद नगरी में रहता था। इसके परिवार में तीन भाई, दो बहनें व मां है। इसके पिता सुरेश की मौत हो चुकी है। कपिल एसी रिपेयरिंग का काम करता था। वहीं आरोपी शिवम को कपिल ने ही एसी का काम सिखाया था।

बेहद नजदीक से मारी गोली
फिलहाल शिवम अपना अलग काम कर रहा था। शुक्रवार रात को कपिल अपने पिता के कुछ पुराने कपड़े लेकर उनकी फिटिंग अपने हिसाब से करवाने के लिए पास के दर्जी की दुकान पर आया था। इस बीच शिवम वहां पहुंचा और कपिल से बातचीत करने लगा। अचानक उसने पिस्टल निकाली और बेहद नजदीक से उसे गोली मार दी।

देर रात पुलिस शिवम को किया गिरफ्तार
वारदात के बाद वह फरार हो गया। कपिल का बड़ा भाई उसे जीटीबी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कपिल का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। हत्या का मामला दर्ज कर देर रात को ही पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया।

एक साल में हो गई तीसरी मौत...
कपिल के एक परिजन ने बताया कि कपिल के परिवार में एक साल में तीसरी मौत हो गई। उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल 10 माह पहले कपिल की दादी की मौत हो गई थी। इसके अलावा चार माह पूर्व कपिल के पिता सुरेश की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। परिवार अभी संभला भी नहीं था कि कपिल की हत्या हो गई।

अक्सर कपिल के घर आता था शिवम
भाइयों में कपिल बीच का था। उसकी मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा है। परिवार में कपिल के एक बड़े भाई व बहन की शादी हुई थी। अब परिजन कपिल की शादी की तैयारियां कर रहे थे। शिवम ने ऐसा क्यों किया परिजन हैरान थे। उनका कहना था कि शिवम अक्सर उनके घर भी आ जाता था।

शिवम की पत्नी पर टिप्पणी करने से बिगड़ी बात...
कपिल के परिजन मीडिया से सहयोग नहीं कर रहे थे। एक परिजन ने दबी जुबान में बताया कि शिवम की बहन से कपिल की दोस्ती थी। यह बात शिवम को पसंद नहीं थी। इसके अलावा शिवम ने दूसरे समुदाय में प्रेम विवाह किया हुआ था। पिछले दिनों किसी बात पर कपिल ने शिवम की पत्नी पर टिप्पणी कर दी थी।

पुलिस कर रही पूछताछ
इस बात पर शिवम काफी नाराज हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि बहन से नजदीकी और पत्नी पर टिप्पणी करने की वजह से ही शिवम ने ऐसा किया। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या करने की वजहों का पता लगा रही है। इसके अलावा इस बात का पता किया जा रहा है कि वारदात में इस्तेमाल हथियार आरोपी कहां से लेकर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed