दिल्ली: ऑटो किराया बढ़ोतरी पर केजरीवाल की मुहर, आईजीआई से सीपी जाने में लगेंगे 169 के बदले 215 रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में ऑटोरिक्शा की सवारी आपकी जेब और ढीली कर सकती है क्योंकि खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को नए किराए के स्लैब को मंजूरी दी है। केजरीवाल ने ये मंजूरी विभिन्न ऑटो यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद दी।
हालांकि दिल्ली सरकार एक कमिटी का गठन करेगी जो नए किराए को लागू करवाने के लिए राज्य ट्रांसपोर्ट प्राधिकरण(एसटीए) की मंजूरी लेगी। केजरीवाल ने बताया कि राजधानी के करीब 500 ऑटोरिक्शा वाले जल्द ही पहले किलोमीटर के लिए 25 रुपए चार्ज कर सकेंगे और उसके बाद हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 10 रुपए।
वर्तमान में ऑटो किराया पहले दो किलोमीटर के लिए 25 रुपए है और हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 8 रुपए की दर से किराया लगता है। किराए में नई बढ़ोतरी से 5 किलोमीटर की दूरी के लिए किराया 35% बढ़ जाएगा और 10 किलोमीटर की दूरी के लिए यही किराया 30% तक बढ़ जाएगा।
ऑटो रिक्शा का किराया आखिरी बार शीला दीक्षित के शासनकाल में मई 2013 में बढ़ा था। बता दें कि दिल्ली में कुल 98000 ऑटो रिक्शा हैं और उनके ड्राइवर आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा वोट बैंक माने जाते हैं।
देखें कहां का लगेगा कितना किराया
2014 और 2015 के विधानसभा चुनाव में इन लोगों ने पार्टी के लिए बड़ा चुनावी कैंपेन चलाया था। यातायात मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बात की पुष्टि की है कि दिल्ली सरकार ने ऑटोरिक्शा यूनियनों की बात को मानते हुए किराया बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
गहलोत ने बताया कि सरकार जल्द ही औपरारिक रूप से कमिटी गठित करके नए किराए लागू करेगी। कमिटी गठित करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। ये कमेटी अपनी रिपोर्ट एक महीने के अंदर पेश कर देगी। इसके बाद प्रस्तावित किराया एसटीए के अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
छोटी दूरी का लगेगा ज्यादा किराया
दूरी वर्तमान किराया नया किराया प्रतिशत में बढ़त
लोधी कॉलोनी से सीपी 5 किमी 49 रु. 65रु. 32%
जीके M-ब्लॉक से सीपी 10 किमी 89 रु. 115 रु. 29%
पितमपुरा से सीपी 15 किमी 129 रु. 165 रु. 27.9%
आईजीआई टी3 से सीपी 20 किमी 169 रु. 215 रु. 27.2%