फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in changing society, we have have to change: khap

बदलते समय के साथ हमें भी बदलना होगाः खाप

Sat, 03 May 2014 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 03 May 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
in changing society, we have have to change: khap

फरीदाबाद के सतरोल खाप के फैसले का फरीदाबाद तथा पलवल के जाट और गुर्जर समाज के मौजिज लोगों ने स्वागत किया है। सबने एक सुर से कहा है कि समय के अनुसार सामाजिक ताने-बाने में बुनियादी परिवर्तन बहुत जरूरी है।

विज्ञापन


चौरासी पाल के गुर्जर नेता रणवीर सिंह चंदीला ने कहा कि समय के साथ बदलाव के फैसले स्वागत योग्य हैं। सतरोल की तरह और खापें भी जरूरी बदलाव लाएं, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को किसी सामाजिक समस्या का सामना न करना पड़े। मेरे विचार से थोड़ा और आगे बढ़कर समाज के अलग-अलग वर्गों को अब अंतरजातीय शादियों के लिए भी सोचना चाहिए।
विज्ञापन


चंदीला कहते हैं कि अब हवा बदल रही है, इसलिए हमें भी बदलने में परहेज नहीं करना चाहिए। एक समय था जब हम चार-चार गोत्र बचाकर शादियां करते थे, जिसमें माता-पिता और नानी-दादी के गोत्र शामिल होते थे, लेकिन समय बदलने के साथ इस समय सिर्फ दो गोत्र बचते हैं। बदलाव समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट समाज फरीदाबाद के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस जेपीएस सांगवान का कहना है कि वह व्यक्तिगत तौर पर इस फैसले के हिमायती हैं। समाज बहुत तेजी से बदल रहा है, इसलिए हालात के मुताबिक बदलाव बहुत जरूरी है। सतरोल खाप ने बदलाव का जो फैसला लिया है उससे हमारी भावी पीढ़ी को फायदा मिलेगा।

मुहिम से तीन गोत्रों में परस्पर समरसता बढ़ी
पिछले साल यहां 84 पाल में चंदीला गोत्र का नागर और अधाना गोत्र में रोटी-बेटी का रिश्ता शुरू किया गया। गुर्जर समाज के नेता रणवीर चंदीला के मुताबिक, लगभग 1,100 साल पुरानी इस परंपरा को बदलने के लिए उन्हें मुहिम चलानी पड़ी। इससे तीन गोत्रों के बीच परस्पर समरसता बढ़ गई। इससे पहले 84 पाल में चंदीला गोत्र के लोग अधाना और नागर गोत्र में तथा अधाना व नागर गोत्र के लोग चंदीला गोत्र में शादियां नहीं करते थे।

नए नियम लागू करने का समय आया: जेलदार
पलवल। 52 पालों के अध्यक्ष युद्धवीर जेलदार का कहना है कि पुराने ताने बाने को लेकर अब बदलाव की बयार बहने लगी है। सतरोल खाप और सांगवान खाप द्वारा शादी के नियमों को लेकर किए गए बदलाव इसी का हिस्सा हैं। उनका कहना है कि समय की मांग को देखते हुए पालों को पुराने नियमों में बदलाव करने की जरूरत है। समाज के साथ बैठकर कुरीतियों को दूर करने व नए नियम बनाकर लागू करने का समय आ गया है।


खाप ने पहले भी कई बार नियम बदले: डागर
डागर पाल के नेता रामजीलाल डागर का कहना है कि मौजूदा परिवेश में खाप पंचायतों ने जो परिवर्तन की मिसाल कायम की है वह नई बात नहीं है। खाप पंचायतें हमेशा से ही समाज की जरूरतों के अनुसार काम करती हैं। इससे पहले भी खाप पंचायत कई बार नियमों को बदल चुकी हैं। खाप पंचायतें हमेशा समाज के साथ चलने के लिए रीतियों को बदलती हैं। इसमें बुजुर्गों का स्वाभिमान है तो युवाओं की सोच भी नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed