{"_id":"240e6a3df6ffcad0507af9c1a2111c98","slug":"in-a-fraud-old-man-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने रचा ऐसा खेल कि बुजुर्ग की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक ने रचा ऐसा खेल कि बुजुर्ग की गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के नंद नगरी में बदमाशों ने बुजुर्ग तांत्रिक दंपति को जहरीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। गंभीर हालत में हुकम सिंह (75) और उसकी पत्लह कस्तूरी (70) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान हुकम सिंह की मौत हो गई। वहीं, कस्तूरी की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार की मानें तो रुहानी इलाज कराने के बहाने आए चार बदमाशों ने घर से दो लाख रुपये कैश और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। नंद नगरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हुकम सिंह अपनी पत्नी कस्तूरी के साथ ए-2/67 नंद नगरी में रहता था। इसका बेटा राजकुमार परिवार के साथ बी-ब्लॉक में रहता है। हुकम तांत्रिक क्रिया करने के अलावा रुहानी इलाज भी करता था। राजकुमार के मुताबिक पिछले तीन-चार दिनों से उसके पास चार युवक इलाज के बहाने आ रहे थे। आरोप है कि रविवार शाम को इन युवकों ने उसके माता-पिता को कोल्डड्रिंक में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। घटना के बाद उन्होंने दो लाख रुपये कैश और घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन
राजकुमार जब घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसने माता-पिता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को हुकम की मौत हो गई। वहीं कस्तूरी की हालत गंभीर बनी हुई है। राजकुमार की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कस्तूरी का बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद ही पूरे मामले की सच्चाई का पता चल पाएगा।
विज्ञापन