फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in 60 lakh the businessman released his son

पुलिस घेराबंदी करती रही, 60 लाख में छुड़ाया बेटा

Tue, 20 Oct 2015 09:27 AM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
in 60 lakh the businessman released his son

गु़ड़गांव के एक कारोबारी ने 60 लाख रुपये की फिरौती देकर अपने बेटे को छुड़वाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कारोबारी ने मथुरा में जाकर 60 लाख रुपये की फिरौती दी थी।

विज्ञापन


खुद को तेजतर्रार कहने पर दक्षिण जिला पुलिस व अपराध शाखा की टीमें घेराबंदी करती रह गईं। बदमाशों ने कारोबारी के बेटे को एमजी रोड से हथियारों के बल पर अपहरण किया था।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस व दिल्ली पुलिस की अपहरण शाखा की डेढ़ दर्जन से ज्यादा टीमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा व एनसीआर में छापेमारी कर रही हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार डीएलएफ-1 गुड़गांव निवासी कारोबारी की भोंडसी में प्लास्टिक की फैक्टरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली

in 60 lakh the businessman released his son

उसका 25 वर्षीय सुकिरत ड्राइवर मनोज के साथ पजेरो गाड़ी से 12 व 13 अक्तूबर की रात ग्रेटर कैलाश में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में आया था। पार्टी करके रात करीब ढाई बजे जब वह पार्टी गुड़गांव लौट रहा था तो एमजी रोड पर घिटोरनी मेट्रो स्टेशन और अर्जुनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास बीच स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। हथियारों के बल पर बदमाश गाड़ी के अंदर घुस गए।


बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें बैठा दिया और गर्दन नीचे कर दी। बदमाशों ने धमकी दी थी कि अगर आवाज की तो गोली मार देंगे। बदमाशों ने दोनों के मोबाइल व एटीएम कार्ड छीन लिए। सोहना व पलवल रोड पर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बदमाशों ने मनोज को गाड़ी से नीचे फेंक दिया।

बदमाशों ने मनोज को एक मोबाइल नंबर दिया था। मनोज ने ये नंबर कारोबारी तक पहुंचाया। 13 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बदमाशों ने कारोबारी को दिए गए मोबाइल नंबर पर फिरौती के लिए फोन आया और पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।

फिरौती लेने के बाद बदमाशों ने कारोबारी के बेटे को छोड़ दिया

in 60 lakh the businessman released his son

कारोबारी ने माली हालत का हवाला देते हुए फिरौती की रकम कम करने की बात कही। फिरौती की रकम 60 लाख रुपये तय हो गई। कारोबारी ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी।


दक्षिण जिला पुलिस सूत्रों का कहना है कि कारोबारी ने मथुरा के एक गांव में जाकर बदमाशों को 60 लाख रुपये की फिरौती दे दी। फिरौती लेने के बाद बदमाशों ने कारोबारी के बेटे को छोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दक्षिण जिला पुलिस बदमाशों का लगातार पीछा करती रही। बदमाश फिरौती लेकर फरार हो गए। इसे दिल्ली पुलिस के मुंह पर तमाचा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed