फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   imt faridabad land acquisition

बड़ा खेल! कैसे गायब हुए 1669 लोग?

Mon, 27 Jan 2014 07:05 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 27 Jan 2014 07:05 PM IST
विज्ञापन
imt faridabad land acquisition

फरीदाबाद आईएमटी को 1832 एकड़ जमीन देने वाले 2610 किसानों को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत विकास एवं संरचना निगम (एचएसआईआईडीसी) की रिहायशी प्लॉट देने की सूची से 1669 किसानों के नाम गायब मिले हैं।

विज्ञापन


इसे लेकर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष राम निवास नागर, पूर्व अध्यक्ष बृज मोहन टोंगर, कुलदीप, जगदीश, नत्थी शर्मा, मेहताब सिंह धनखड़, रतन सिंह नागर एवं जीत राम ने एसडीएम बल्लभगढ़ के कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन


किसानों ने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह 2610 किसानों को रिहायशी प्लॉट नहीं देना चाहती है। पहले किसानों की संख्या को आधा किया। अब सिर्फ 941 किसानों को रिहायशी प्लॉट देने की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा
एसडीएम बल्लभगढ़ जितेंद्र दहिया ने सोमवार को किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को रिहायशी प्लॉटों की लिस्ट सौंपने के लिए बुलाया था। एचएसआईआईडीसी के डीजीएम सालिल नारंग एवं कार्यकारी अभियंता डीएस भट्टी ने इन्हें रिहायशी प्लॉट की सूची सौंपी। इसे देखने पर पता चला कि सिर्फ 941 किसानों को रिहायशी प्लॉट देने के लिए योग्य माना गया है। जबकि, कुल किसान 2610 हैं। इसमें से 1304 ने आवेदन किया था।

यह है आरोप
2008 में किसानों को अवार्ड सुनाया गया था। उस समय सरकार ने 2610 किसानों को मुआवजे का चेक दिया था। सभी किसानों को रिहायशी प्लॉट की मांग पर रोहतक के सांसद एवं मुख्यमंत्री के पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी हामी भरी थी। लेकिन अधिकारी और नेता सभी मुकर रहे हैं।


आंदोलन की चेतावनी
किसान संघर्ष समिति ने एसडीएम को आंदोलन पर जाने की चेतावनी दे दी है। किसानों ने कहा कि पृथला के विधायक रघुवीर तेवतिया के साथ इस मामले पर मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी। मामला नहीं हल हुआ तो आईएमटी का कार्य रुकवा कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

आवेदन की स्थिति
गांव--------आवेदन----मिलेगा----रद्द
मुझेड़ी---------127---------66--------61
नवादा---------90----------38--------52
सोतई----------76----------31--------45
मच्छगर-------532---------393------139
चंदावली-------479---------413-------66

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed