फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Imran Firoz Singaria appointed State Vice-President of the INLD Minority Cell.

Delhi NCR News: इनेलो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने इमरान फिरोज सिंगारिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
- राष्ट्रीय नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी, नूंह जिले में खुशी की लहर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना।
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में पुन्हाना के गांव सिंगार निवासी इमरान फिरोज सिंगारिया को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। युवाओं के बीच लोकप्रिय इमरान फिरोज सिंगारिया के सम्मान में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत कार्यक्रमों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा द्वारा 23 जून 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला एवं वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद इमरान फिरोज सिंगारिया को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र में उनसे जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा तथा चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के आदर्शों एवं संघर्षों से प्रेरित होकर पार्टी की नीतियों का निष्पक्षता, समर्पण और लगन के साथ प्रचार-प्रसार करने की अपेक्षा जताई गई है। इमरान फिरोज सिंगारिया की नियुक्ति को मेवात क्षेत्र में इनेलो संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। वे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पहचान है। उल्लेखनीय है कि उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है। ऐसे में इनेलो में प्रदेश स्तर पर उनकी नियुक्ति को स्थानीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान फिरोज सिंगारिया ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रोफेसर संपत सिंह, विधायक अर्जुन चौटाला, विधायक आदित्य चौटाला, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभान खान तथा संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed