{"_id":"5fd38b6a8ebc3e3db521bddf","slug":"improvement-in-air-of-delhi-ncr-condition-will-deteriorate-in-next-two-days-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार बरकरार, अगले दो दिन में बिगड़ेगी हवा की स्थिति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार बरकरार, अगले दो दिन में बिगड़ेगी हवा की स्थिति
Fri, 11 Dec 2020 08:40 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 11 Dec 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण
- फोटो : पीटीआई
गंभीर श्रेणी का दामन छोडने के बाद शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली- एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में बनी रही। हालांकि, पिछले दिन के मुकाबला वायु गुणवत्ता सूचकांक में 11 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, दिल्ली- एनसीआर में शामिल गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की दूसरे दिन भी बहुत खराब श्रेणी में बनी रही।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 295 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले ही यह 284 के साथ बहुत खराब श्रेणी में रहा था। वहीं, इससे एक दिन पहले यह 358, मंगलवार को 389, सोमवार को 400, रविवार को 389, शनिवार को 404, शुक्रवार को 348, बुधवार को 373, मंगलवार को 367 व सोमवार को 318 रहा था।
विज्ञापन
सफर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पराली जलाने की घटनाओं में आ रही निरंतर कमी के कारण पराली के धुएं की हिस्सेदारी प्रदूषण में कमी दर्ज की जा रही है। इस कड़ी में शुक्रवार को भी पराली के धुंए की प्रदूषण में नाम मात्र की हिस्सेदारी रही। पिछले 24 घंटे में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम 2.5 व पीएम 10 स्तर में खास कमी नहीं आई। शुक्रवार को पीएम 10 का स्तर 265 व पीएम 2.5 का स्तर 122 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सफर के अनुसार, फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है और दिन में भी हवा की रफ्तार बढने से प्रदूषण कम हुआ है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से वातावरण में नमी अधिक हो गई है। इस वजह से अगले 2 दिनों के भीतर अधिक स्मॉग के साथ प्रदूषण को बढने में मदद मिलेगी।
दिल्ली एनसीआर के आंकड़े
फरीदाबाद 290
गाजियाबाद 347
ग्रेटर नोएडा 330
गुरुग्राम 256
नोएडा 324