फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   impressed after seeing gangster movie man became supari killer arrested with partner by delhi police

बड़ा बदमाश बनने की चाह: गैंगस्टर की फिल्म देखकर बन गया सुपारी किलर, पहली वारदात में ही रहा नाकाम, साथी संग गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2022 02:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Apr 2022 02:12 AM IST
सार

आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन तमंचे में खोखा फंसा रह गया था। पूछताछ के दौरान दीपेश ने बताया कि फिल्म देखकर वह बड़ा गैंगस्टर व शार्प शूटर बनना चाहता था। चेतन के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
impressed after seeing gangster movie man became supari killer arrested with partner by delhi police
गिरफ्तार बदमाश दीपेश और चेतन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड मूवी देखकर एक युवक की ख्वाहिश हुई कि वह भी बड़ा शार्प शूटर बन जाए। बड़ा बदमाश बनने की चाहत में उसने अपने दोस्त से एक दुकानदार को मारने की सुपारी ले ली। आरोपी ने नबी करीम इलाके में पहुंचकर उसे गोली भी मार दी। लेकिन दुकानदार की किस्मत अच्छी थी। गोली उसके सीने पर न लगकर उसके हाथ में लग गई। वारदात के बाद आरोपी हरिद्वार फरार हो गए। सदर बाजार थाना पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। इनकी पहचान दीपेश (19) और चेतन (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा और वारदात में इस्तेमाल चले हुए कारतूस का खोखा बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 31 मार्च को नबी करीम इलाके में परचून की दुकान चलाने वाले दुकानदार अनवर खान (55) अपनी दुकान पर मौजूद थे। सुबह करीब 7.30 बजे दो युवक सामान खरीदने के बहाने इनकी दुकान पर पहुंचे। अभी बातचीत चल ही रही थी कि एक युवक ने अचानक तमंचा निकाला और अनवर के सीने पर लगा दिया। इससे पहले कि बदमाश गोली चलाता अनवर ने उसे धक्का दे दिया। गोली उसके सीने में न लगकर उसके हाथ में लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर नबी करीम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। नबी करीम थाने के अलावा सदर बाजार थाना पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की। सदर बाजार थाना प्रभारी के एल यादव व अन्यों की टीम ने एक सूचना के बाद रविवार को दीपेश को ईदगाह पार्क से दबोच लिया। इसके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा और खोखा बरामद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन तमंचे में खोखा फंसा रह गया था। पूछताछ के दौरान दीपेश ने बताया कि फिल्म देखकर वह बड़ा गैंगस्टर व शार्प शूटर बनना चाहता था। चेतन के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इलाके से चेतन को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि अनवर की मोहनिश नामक युवक से रंजिश चल रही थी। मोहनिश ने अनवर की हत्या की सुपारी दीपेश और चेतन को दी थी। बदले में दोनों को मोटी रकम देने का वादा किया गया था। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी मोहानिश ने ही उपलब्ध करवाया था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर फरार मोहनिश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed