फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Imposed challan on 352 peoples for drunk and drive on New Year 2020

नए साल पर जश्न पड़ा महंगा, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 352 लोगों के कटे चालान

Wed, 01 Jan 2020 07:47 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 01 Jan 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Imposed challan on 352  peoples for drunk and drive on New Year 2020
जांच करती ट्रैफिक पुलिस - फोटो : PTI

31 दिसंबर की रात नये साल के जश्न पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 352 चालकों के चालान किए गए जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 509 था। वाहन चालक पिछले साल के मुकाबले अधिक जागरूक व कनॉट प्लेस में हालात पहले के मुकाबले नियंत्रण में दिखे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस बार लोकल पुलिस के साथ मिलकर 31 दिसंबर की रात 100 से ज्यादा जगहों पर चैकिंग की थी। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि 31 दिसंबर की रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले 352 लोगों के चालान किए गए। यह आंकड़ा 2018 में 509 और 2017 में 765 था। वर्ष 2017 में जिनके चालान हुये उनमें 543 ड्राइवर और 222 वाहन मालिक थे। इस वर्ष लोग काफी जागरूकता रहे। लोग या तो टैक्सी से अपने घर गए या फिर साथ में ड्राइवर लेकर आए थे। 
विज्ञापन


दक्षिणी रेंज में 31 दिसंबर की रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 82 चालान किए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आम तौर पर दिल्ली में रोजाना 100 से 125 चालान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी रेंज के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एके सिंह ने बताया कि मॉल, बाजार, हौजखास विलेज, कोटला मुबारकरपुर रेड लाइट समेत कई जगहों पर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया गया था। कालिंदी कुंज रोड नंबर 13 बंद होने से आश्रम, डीएनडी व अन्य मार्गों पर ट्रैफिक का काफी दबाव बढ़ा हुआ है। इस कारण आश्रम व आसपास के इलाकों में ड्रंकन ड्राइविंग अभियान नहीं चलाया था।  

इंडिया गेट पर जबरदस्त जाम

बता दें कि साफ मौसम के बीच बुधवार को एक तरफ नए साल का जश्न मनाने लोग अपने परिवार के साथ घूमने निकले। वहीं, दूसरी ओर इसकी वजह से कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर जबरदस्त जाम की स्थिति देखने को मिली। आलम यह था कि दोपहर तक राजीव चौक, बाराखंभा, टॉलस्टॉय मार्ग, अशोक रोड, इंडिया गेट सर्कल, दिल्ली हाईकोर्ट, मथुरा रोड, जनपथ, रेल भवन मार्ग, संसद मार्ग इत्यादि जगहों पर जाम लगा रहा। जगह-जगह पुलिसकर्मी वाहनों की रफ्तार को गति देने का प्रयास कर रहे थे।वहीं, लुटियन दिल्ली में भी भारी जाम लगा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed