फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   imported candidates in ghaziabad loksabha seat

इंपोर्टेड उम्मीदवार बदलेंगे इस सीट की किस्मत!

Mon, 24 Mar 2014 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Mar 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
imported candidates in ghaziabad loksabha seat

गाजियाबाद लोकसभा सीट हमेशा से ही हॉट और चर्चित रही है लेकिन इस सीट के बारे में यह भी बात चर्चा में है कि यहां से चुनाव जीतने वाला उम्मीदवार अपने क्षेत्र में बहुत कम ही सक्रिय रहा है।

विज्ञापन


यूपी का प्रवेशद्घार कहे जाने वाले गाजियाबाद का इस्तेमाल सिर्फ दिल्ली पहुंचने के लिए किया जाता है। यहां के सांसद चुनाव के बाद कहां गुम हो जाते हैं ये शायद ही कोई बता पाए।
विज्ञापन


इस सीट से अब तक कांग्रेस, बीजेपी के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की लेकिन गाजियाबाद को वह मुकाम कोई नहीं दे सका जिसका वह हकदार है। इस बार मैदान में तीन प्रमुख पार्टियों ने पैराशूट से कैंडिडेट उतारे हैं। क्या ये चुनाव बाद नजर आएंगे यहां:

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले ही ज्वाइन की पार्टी

imported candidates in ghaziabad loksabha seat

भारतीय सेना के 24वें थल सेनाध्यक्ष रहे जनरल वीके सिंह को बीजेपी में शामिल हुए अभी एक महीने भी नहीं हुआ है। इसके पहले वह अन्ना हजारे के आंदोलनों से जुड़े रहे।

साल 2012 में सेना से रिटायर होने वाले जनरल वीके सिंह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और गाजियाबाद सीट या यूपी से इनका कोई खास जुड़ाव अब तक नहीं रहा। ऐसे में उनके लिए यहां के लोगों को अपने हक में मतदान करने के लिए प्रेरित करना बड़ी चुनौती है।

प्रमुख मुद्देः देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता, भ्रष्टाचार, विकास, बिजली-पानी आदि समस्याएं।

वोटों की खातिर यहीं बसने का इरादा

imported candidates in ghaziabad loksabha seat

कांग्रेस ने फिल्म अभिनेता और फिरोजाबाद से सांसद राज बब्बर को गाजियाबाद सीट से मैदान में उतारा है। बब्बर भी गाजियाबाद से जुड़े नहीं हैं इसलिए उनपर भी बाहरी का टैग लगा हुआ है।

हालांकि राज बब्बर ने बाहरी के टैग को मिटाने के लिए गाजियाबाद में ही अपना आशियाना बसाने की सोची है। बीते दिनों में राज बब्बर की रैलियों और रोड शो में काफी भीड़ जुटी है। हालांकि फिल्म कलाक‌ार होने के कारण भी लोग उनकी झलक पाने को बेताब रहते हैं।

प्रमुख मुद्देः भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्‍था

इस सीट से एक मात्र महिला उम्मीदवार

imported candidates in ghaziabad loksabha seat

एक निजी चैनल में एंकर रहीं शाजिया इल्मी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआम आम आदमी पार्टी से की है। शाजिया इस सीट पर एक मात्र महिला उम्मीदवार हैं।

शाजिया पर भी इंपोर्टेड प्रत्याशी की मुहर लगी हुई है क्योंकि वह मूलतः दिल्ली की रहने वाली है और गाजियाबाद से उनका कोई खास जुड़ाव इसके पहले नहीं रहा। हालांकि उम्मीदवार घोषित होने के बाद से वह अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय दिख रही हैं।

प्रमुख मुद्देः मंहगाई, भ्रष्टाचार, बिजली, पानी, इंफ्रास्ट्रक्चर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed