{"_id":"68168526c7a1237ade083021","slug":"implicated-own-people-in-pocso-for-property-court-found-the-allegation-false-2025-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानून का मजाक : संपत्ति के लिए पॉक्सो में फंसाया, कोर्ट ने आरोप झूठा पाया; कुछ होगा खिलवाड़ करने वालों का?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून का मजाक : संपत्ति के लिए पॉक्सो में फंसाया, कोर्ट ने आरोप झूठा पाया; कुछ होगा खिलवाड़ करने वालों का?
Sun, 04 May 2025 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
नितिन राजपूत, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 04 May 2025 05:15 AM IST
सार
भतीजी ने इस मामले में अपनी चाची और बुआ को भी आरोपी बताया था। हालांकि, अब कोर्ट में भतीजी की तरफ से लगाए गए आरोप झूठे साबित हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीस हजारी कोर्ट ने संपत्ति विवाद को लेकर भतीजी के आरोपों को झूठा पाते हुए पॉक्सो मामले से दोनों चाचा समेत चार को बरी कर दिया है। भतीजी ने इस मामले में अपनी चाची और बुआ को भी आरोपी बताया था। हालांकि, अब कोर्ट में भतीजी की तरफ से लगाए गए आरोप झूठे साबित हुए हैं।
विज्ञापन
किशोरी ने आरोप लगाया था कि दोनों चाचा ने उसके कपड़े उतारकर वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी दी थी। हालांकि, एफएसएल जांच में आरोपियों के मोबाइल से ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में संपत्ति को लेकर हुए समझौते के बाद पीड़िता की मां भी कोर्ट में अपने बयान से मुकर गई। इसके बाद कोर्ट ने चार साल तक चली सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के वकील ने कहा कि ये पूरा मामला संपत्ति के विवाद और बदला लेने की नियत से जुड़ा है।
विज्ञापन
वकील ने कहा कि ये मामला कानून के प्रावधानों का दुरुपयोग करने के अलावा और कुछ नहीं है। इस मामले में लंबे समय से लंबित संपत्ति विवाद को निपटाने के लिए पॉक्सो के कड़े कड़े प्रावधानों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों के मोबाइल से न तो पीड़िता का अश्लील वीडियो मिला और न ही कोई दूसरा सबूत मिला, जो आरोपों को साबित कर सके।