{"_id":"6a401f8a4e9aa348380f21fc","slug":"impact-of-news-of-amar-ujala-construction-work-of-ruka-gali-drain-resumes-in-baghel-mohalle-of-nooh-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113163-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असर: नूंह के बघेल मोहल्ले में रुका गली-नाली निर्माण कार्य दोबारा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर का असर: नूंह के बघेल मोहल्ले में रुका गली-नाली निर्माण कार्य दोबारा शुरू
विज्ञापन
फोटो- शनिवार को समस्या अखबार में दी गई जगह।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहर के वार्ड-5 स्थित बघेल मोहल्ले में करीब 13.97 लाख रुपये की लागत से चल रहा गली और नाली निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा था, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को अमर उजाला ने लोगों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के कुछ ही घंटों बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और दोपहर तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया।
निर्माण कार्य बंद होने के कारण मोहल्ले की गलियां सीवर और नालियों के गंदे पानी से लबालब भरी हुई थीं। घरों का गंदा पानी और मल-मूत्र खुले रास्तों पर बह रहा था, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया था। बदबू, गंदगी और मच्छरों के कारण स्थानीय परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा था।
इस मामले में नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे थे। नगर परिषद का कहना है कि सीवर लाइन ब्लॉक होने के कारण सड़क निर्माण रुका, जबकि जनस्वास्थ्य विभाग ने आरोप लगाया कि नगर परिषद ने निर्माण के दौरान दोनों ओर की नालियां तोड़ दीं, जिससे जल निकासी व्यवस्था बिगड़ गई।
विज्ञापन
निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने पर मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली और अमर उजाला का आभार जताया। नगर परिषद अध्यक्ष संजय मनोचा ने कहा कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराकर समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा।