{"_id":"21497a47f17da4a79c55501ef8a52304","slug":"immolating-woman-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने की थाने में आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने की थाने में आत्मदाह की कोशिश
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 11 Mar 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पहले अगवा हुई बीए की छात्रा का सुराग न लगने और रिपोर्ट दर्ज न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सोमवार को नरसेना थाने में हंगामा किया।
केरोसिन लेकर पहुंची छात्रा की मां आत्मदाह की कोशिश की लेकिन समय रहते पुलिसकर्मियों ने उससे बोतल छीन ली। पुलिस ने छात्रा की बरामदगी और आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव खंदोई निवासी बीए की छात्रा का पांच मार्च को कालेज जाने के दौरान गांव निवासी कयूम और बलरामपुर निवासी इमरान ने अपहरण कर लिया था।
छात्रा का सुराग न लगने और आरोपियों पर कार्रवाई न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों का सोमवार को आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हंगामे के बीच छात्रा की मां ने केरोसिन की बोतल हाथ में ले ली और आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने तभी उसके हाथ से बोतल छीन ली।
पुलिस ने ग्रामीणों से बात की और तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ने ग्रामीणों को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और छात्रा को बरामद करने का आश्वासन दिया।
ग्रामीण छात्रा की बरामदगी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी देकर लौट आए। बता दें कि छात्रा के अपहरण को लेकर गांव में तनाव है।