फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illicit relations first girlfriend then killed himself shot

अवैध संबंधों में पहले प्रेमिका को फिर खुद को मारी गोली

Sun, 07 Jun 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Sun, 07 Jun 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Illicit relations first girlfriend then killed himself shot

मुस्ताफाबाद के इरशाद नगर में बीती रात अवैध संबंध के चलते प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी पर पत्थर बरसाते हुए उसे घेर लिया।

विज्ञापन


घबराकर उसने खुद को गोली को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में दोनों को दिल्ली जीटीबी में भर्ती कराया गया है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


महिला का पति इरशाद नगर में सब्जी की ठेली लगाता है। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा भी है। उनके घर के सामने ही बेहटा हाजीपुर निवासी राजकुमार (45) का मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार अक्सर अपने मकान की देखरेख के लिए यहां आता है। सीओ लोनी अनिल कुमार के अनुसार शुरूआती जांच में सामने आ रहा है कि राजकुमार के सब्जी विक्रेता की पत्नी से अवैध संबंध थे।

शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे राजकुमार शराब के नशे में धुत होकर उसके घर पहुंचा और महिला से बात करने लगा। दोनों में कहासुनी हो गई। अचानक राजकुमार ने तमंचा निकालकर महिला के सीने में गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। भागते हुए राजकुमार पर लोगों ने पत्थर बरसा दिए। खुद को घिरता देख उसने कनपटी पर तमंचा रखकर खुद को गोली मार ली।

प्रेमी प्रेमिका दोनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत में सुधार आते ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

महिला चाह रही थी संबंध विच्छेद
जांच में महिला और राजकुमार के बीच अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है। राजकुमार ने महिला से संबंधों के चलते ही इरशाद नगर में मकान लिया। राजकुमार पत्नी और चार बेटियाें के साथ बेहटा हाजीपुर में रहता है।


सीओ ने बताया कि महिला राजकुमार से संबंध विच्छेद करना चाहती थी। मगर वह इसके लिए राजी नहीं था। शुक्रवार रात को दोनों में इसी को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद राजकुमार ने उसे गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed