{"_id":"8543488376cd014c4bbab1a23465ed5d","slug":"illegally-built-houses-in-sudamapuri-break-corporation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदामापुरी में अवैध रूप से बने मकानों को तोड़ेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुदामापुरी में अवैध रूप से बने मकानों को तोड़ेगा निगम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 14 Aug 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने सुदामापुरी में दर्जन भर मकानों को तोड़ने की तैयारी की है। नगर निगम का मानना है कि इन मकानों को निगम की सरकारी जमीन पर बनाया गया है। शुरुआती जांच के ऐसे करीब 14 मकान हैं, जिनको गिराया जाना है।
विज्ञापन
इनको नोटिस जारी कर दिया गया है। संपत्ति विभाग की जांच में पाया गया कि ये मकान रास्ते की जमीन पर बनाए गए हैं। दूसरी ओर इन मकानों के स्वामियों का कहना है कि उनको यह जमीन नगर निगम की ओर से आवंटित की गई थी।
विज्ञापन
ऐसे में जमीन पर उनका मालिकाना हक है। नगर निगम के तहसीलदार बीबी राठौर ने बताया कि दर्जन भर मकान निगम की जमीन पर बना लिए गए हैं। इनको खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन