{"_id":"053f3b3e038053482c7dba81a6837b7b","slug":"illegal-plotting-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आपने भी तो नहीं लिया अवैध प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं आपने भी तो नहीं लिया अवैध प्लॉट
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 05 Mar 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में यमुना नदी के किनारे कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से प्लॉट बनाकर जमीन बेचने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
इस मामले में सिंचाई विभाग के अधिकारी ने चार लोगों को नामजद कराते हुए दनकौर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि, अट्टा गुजरान गांव के पास स्थित यमुना नदी के डूब इलाके में पिछले कई महीनों से कुछ भूमाफिया सक्रिय हैं।
उन्होंने वहां जमीन पर प्लॉट बनाकर उसे फर्जी तरीके से कई लोगों को बेचना भी शुरू कर दिया था। इसकी सूचना जब संबधित विभाग के अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया।
इस मामले में हेड वर्क्स खंड आगरा के सीनियर अधिकारी रमेश चंद ने ब्रजपाल, कृष्ण, अनिल और सतीश के खिलाफ दनकौर कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन