{"_id":"62c0a997303007264b063241","slug":"illegal-liquor-making-in-house-in-delhi-250-liters-of-liquor-and-machines-recovered-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से खिलवाड़: मकान में चल रही थी अवैध शराब की फैक्टरी, 250 लीटर दारू व इससे बनाने की मशीनें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान से खिलवाड़: मकान में चल रही थी अवैध शराब की फैक्टरी, 250 लीटर दारू व इससे बनाने की मशीनें बरामद
Sun, 03 Jul 2022 01:54 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:54 AM IST
सार
पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो टीम के होश उड़ गए। अंदर मकान में बड़े-बड़े ड्रम में शराब बन रही थी। वहां भारी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था।
विज्ञापन
गिरफ्तार श्याम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन यह हकीकत है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक मकान में हजारों लोगों की जान से खिलवाड़ करने के लिए कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। गश्त करने के दौरान पुलिस को अहसास हुआ तो मकान में छापेमारी की गई। अंदर अवैध शराब बनाने का पूरा सैटअप लगा हुआ था। यहां भारी मात्रा में कच्ची शराब के अलावा उसको बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल, उपकरण और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान झालकारी नगर, फिरोजाबाद, यूपी निवासी श्याम (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस इससे पूछताछ कर गैंग के बाकी सदस्यों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध शराब बनाने का धंधा यहां कब से चल रहा था।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि शुक्रवार शाम को न्यू उस्मानपुर थाने की टीम गढ़ी-मेंडू गांव में गश्त पर थी। इस दौरान टीम को एक मकान से शराब की गंध आई। वहां पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा खटखटाया। मकान का दरवाजा खुलते ही गंध और तेज हो गई। पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो टीम के होश उड़ गए। अंदर मकान में बड़े-बड़े ड्रम में शराब बन रही थी। वहां भारी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था। शराब को पैक करने के लिए मशीन और हरियाणा बिक्री की शराब की खाली बोतलें रखी हुई थीं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी श्याम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान श्याम ने कुछ और लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश कर रही है। मकान मालिक कौन है और किसके इशारे पर फैक्टरी चल रही थी। इसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।