फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal firecrackers seized for the second time in four days; firecrackers were hidden inside a house.

Delhi NCR News: चार दिन में दूसरी बार पकड़ी गई अवैध आतिशबाजी, घर में छिपाकर रखे थे पटाखे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
-बिना लाइसेंस पटाखे रखने और बेचने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। दीपावली से पहले शहर में अवैध रूप से पटाखे रखने और बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शहर थाना पलवल पुलिस ने वार्ड नंबर 19 के कुम्हारों के मोहल्ले में एक मकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। चार दिन के भीतर जिले में अवैध पटाखों के खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस चौकी भवन कुंड के हवलदार नवीन लांबा टीम के साथ दयानंद स्कूल के पास गश्त और अपराध जांच के लिए मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुम्हारों के मोहल्ले का रहने वाला तिलक अपने घर में बिना लाइसेंस के पटाखे रखकर बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने बताए गए मकान पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर कमरे में ताला लगाने लगा आरोपी : पुलिस टीम को देखकर आरोपी तिलक अपने कमरे पर ताला लगाकर मौके से भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम तिलक बताया। इसके बाद पुलिस ने उसकी मौजूदगी में कमरे की तलाशी ली।
विज्ञापन

13 बक्सों में मिली अलग-अलग तरह की आतिशबाजी

तलाशी के दौरान कमरे से कुल 13 बक्सों में भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। इनमें स्काई शाट के कई पैकेट व पेटियां, चुनमुन अनार, छोटे-बड़े अनार, बड़ी और छोटी फुलझड़ियां, पाप, मिक्स पटाखे और माचिस बॉक्स की पेटियां शामिल थीं। पुलिस ने बरामद सभी आतिशबाजी को कब्जे में लेकर सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास पटाखे रखने और बेचने के लिए कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
चार दिन में दूसरी कार्रवाई

दीपावली के मद्देनजर पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर निगरानी बढ़ाई गई है। शहर थाना क्षेत्र में चार दिन के भीतर अवैध आतिशबाजी के खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई है। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

----------------
बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने घाघोट गांव में पटाखों का अवैध कारोबार में शामिल तीन मकानों में कि थी छापेमारी
चांदहट थाना क्षेत्र के गांव घाघोट में पुलिस ने तीन अलग-अलग मकानों पर छापेमारी कर 360 पेटियों में 1,72,800 पटाखा माचिस बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों मकानों में बिना लाइसेंस और परमिट के छोटे पटाखे/कलर माचिस तैयार कर पैक किए जा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article