फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal encroachment removed from the front of the school gate

Delhi NCR News: स्कूल के गेट के सामने की सामने से हटाया अवैध कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
कई सालों से आरोपी कब्जा कर पुशओं को बांधता था, ग्रामीणों ने जताई खुशी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। गांव कोलगांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के मुख्य मार्ग को प्रशासन ने कब्जे से मुक्त करा दिया। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लक्ष्मी नारायण के सख्त निर्देशों पर की गई कार्रवाई से विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान के बाद गांव में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, विद्यालय के मुख्य रास्ते पर पिछले लगभग 50 वर्षों से गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ था। आरोपी व्यक्ति स्कूल के गेट के सामने चारपाई डालकर बैठता था और वहीं पशुओं को बांधता था। इतना ही नहीं, भैंसों को भी मुख्य द्वार के पास खड़ा रखा जाता था। दीवार के सहारे आधा दर्जन से अधिक खूंटे गाड़ दिए गए थे, जिससे रास्ता संकरा हो गया था और विद्यार्थियों व शिक्षकों के आवागमन में भारी दिक्कतें आती थीं।
विज्ञापन


विद्यालय में सैकड़ों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। विशेष रूप से छात्राओं को उस रास्ते से गुजरते समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ता था। कई बार समझाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति ने कब्जा नहीं हटाया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन के ओएसडी समरवीर सिंह को लिखित शिकायत दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने भी उपमंडल अधिकारी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की। अब एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशों के तहत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सदर थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस और महिला पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर लगे सभी खूंटे उखाड़कर रास्ता साफ कराया और अवैध कब्जा हटवा दिया। संबंधित व्यक्ति को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत न करे।ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताते हुए इसे संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed