फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal dumping yard in Nuh flares up again; toxic smoke chokes the city.

Delhi NCR News: नूंह में फिर धधका अवैध डंपिंग यार्ड, जहरीले धुएं से शहर का दम घुटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
आंदोलन के बाद भी चोरी-छिपे डाला जा रहा था कूड़ा, रविवार को लगी आग से पूरे शहर में फैला धुआं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला मुख्यालय नूंह में नगरपरिषद की लापरवाही एक बार फिर शहरवासियों पर भारी पड़ गई। नलहड़ मंदिर रोड पर बने अवैध डंपिंग यार्ड में रविवार को आग लगने से पूरे शहर में जहरीले धुएं का गुबार छा गया। सुबह से उठ रहे धुएं और बदबू ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया। कई इलाकों में लोगों को घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद करनी पड़ीं, जबकि बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन कूड़े के ढेर से लंबे समय तक धुआं निकलता रहा, जिससे लोगों की परेशानी कम नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह स्थिति नगरपरिषद की लापरवाही का नतीजा है। कुछ सप्ताह पहले इसी डंपिंग यार्ड की बदबू और गंदगी से परेशान होकर शहर की महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने जोरदार आंदोलन किया था। नगरपरिषद और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डंपिंग यार्ड को यहां से हटाने की मांग उठाई गई थी। लगातार विरोध के बाद नगरपरिषद ने लोगों को भरोसा दिया था कि यहां कूड़ा डालना बंद कर दिया जाएगा और वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद कुछ दिनों तक यहां कूड़ा डालना बंद भी रहा, लेकिन स्थानीय लोगों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने फिर चोरी-छिपे इसी स्थान पर कूड़ा डालना शुरू कर दिया। रविवार को इसी कूड़े के ढेर में आग सुलग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग से उठने वाला धुआं पश्चिम दिशा से चल रही हवा के साथ पूरे शहर में फैल गया। नूंह शहर की भौगोलिक स्थिति के कारण यह डंपिंग यार्ड शहर की पश्चिम दिशा में स्थित है और अधिकतर समय हवा भी इसी दिशा से चलती है। ऐसे में डंपिंग यार्ड की बदबू और धुआं सीधे शहर के रिहायशी इलाकों तक पहुंचता है। लोगों का कहना है कि यह समस्या अब असहनीय हो चुकी है और हर कुछ दिनों में डंपिंग यार्ड में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन

धुएं से परेशान लोगों ने अपने स्तर पर नगरपरिषद और संबंधित अधिकारियों को फोन कर शिकायत दी। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हालांकि आग बुझने के बाद भी कूड़े के ढेर से लंबे समय तक धुआं उठता रहा। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि जहरीला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है और इससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपरिषद ने शहर से लगते अवैध रूप से डंपिंग यार्ड बनाकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया है। जब शहरवासियों ने आंदोलन कर इस डंपिंग यार्ड को हटवाया था, तब प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि यहां दोबारा कूड़ा नहीं डाला जाएगा। इसके बावजूद नगरपरिषद ने लोगों के भरोसे को तोड़ते हुए फिर से इसी स्थान पर कूड़ा डलवाना शुरू कर दिया।
- राजू कटारिया।
-------------------------------------------
नगरपरिषद ने अपनी सुविधा के लिए पूरे शहर को नरक बना दिया है। डंपिंग यार्ड में बार-बार आग लगने से उठने वाला जहरीला और बदबूदार धुआं लोगों की सांसों पर भारी पड़ रहा है। यदि समय रहते इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया तो यह गंभीर स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकता है।
- समाजसेवी गोपाल पंड़ित।

-------------------------------------------

पिछले दिनों शहरवासियों ने लंबे संघर्ष के बाद इस डंपिंग यार्ड को यहां से हटवाया था, लेकिन नगरपरिषद ने फिर से यहां कूड़ा डालना शुरू कर दिया। यह लोगों की भावनाओं और प्रशासन के आश्वासन की अनदेखी है। उन्होंने मांग की कि नगरपरिषद की इस मनमानी और लापरवाही के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करे और डंपिंग यार्ड को तत्काल यहां से हटाकर वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

- रविदत्त, आयुष मेडिकल स्टोर, नूंह।
-------------------------------------

प्रतिदिन इस रोड से निकलकर दूध लेने, मंदिर जाने वालों की लाइन लगी रहती है, लेकिन बदबू और धुएं के कारण लोगों को बहुत परेशानी होती है। लोगों की आंखों में जलन की शिकायतें भी बढ़ रही है।
-किरण, गृहणी।

--------------------------------------------
मेडिकल कॉलेज पर आरोप: नूंह नगरपरिषद के चेयरमैन संजय मनोचा ने आरोप लगाया कि यह कूड़ा मेडिकल कॉलेज द्वारा रात के समय डाला जाता है। जिसके लिए पहरेदारी भी करवाई गई थी, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए, जैसे ही पकड़ में आएंगे तुरंत मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। वहीं समस्या के स्थाई समाधान के लिए भी लगातार उपायुक्त अखिल पिलानी की निगरानी में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article