{"_id":"b36739ab6ea97175123b30e2747f5a89","slug":"illegal-construction-dropped-in-kulesra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलेसरा में फिर गिराया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलेसरा में फिर गिराया अवैध निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 23 Nov 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण ने सुथयाना और कुलेसरा के आसपास जंगल में करीब 400 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। शनिवार तड़के जब तक लोग सोकर उठे तब तक प्राधिकरण और पुलिस की टीम ने अपना काम समाप्त कर दिया। उधर, प्राधिकरण के आला अधिकारियों ने एरिया मैनेजर से लेकर इंजीनियर और अन्य कर्मचारियों की जांच करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, 17 नवंबर को एसीईओ मानवेंद्र के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने अवैध अतिक्रमण हटाया था, जिसके विरोध में कुछ असामाजिक तत्वों ने कुलेसरा मेन रोड पर जाम लगाकर विरोध किया और कई बसों को आग के हवाले कर दिया था जबकि कई बसों में तोड़फोड़ कर दी थी। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने ऐसी योजना बनाई कि जब तक लोग जगें तब तक अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
सुबह करीब पांच बजे पुलिस और प्राधिकरण की टीम रवाना हुई। तड़के छह बजे पुलिस और प्राधिकरण का बुलडोजर क्षेत्र में पहुंचा और करीब ढाई घंटे तक जमकर तोड़फोड़ की। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि जिस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया है वहां केवल प्लॉट थे और एक भी मकान नहीं था। केवल प्लॉटों की बाउंड्री कर रखी थी। एसीईओ ने बताया करीब 400 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन