फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ikhlaq son daanish drunk abe jamjam in hospital

इकलाख के बेटे ने पिया अरब से आया 'आबे जमजम'

Wed, 07 Oct 2015 01:35 PM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
ikhlaq son daanish drunk abe jamjam in hospital

सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दानिश ने मंगलवार को मीडिया से बात की। दानिश को सब कुछ याद है लेकिन बिसाहड़ा में क्या हुआ था, यह पूछने पर वह खामोश हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टरों ने उससे इस तरह से सवाल पूछने से रोक दिया। डॉक्टर और मीडिया के सवालों के जवाब उसने देर से दिए। काफी कुछ वह समझ भी नहीं पा रहा था। वहीं, मंगलवार को डॉक्टरों के सहयोग से वह आईसीयू में दस कदम भी चला।
विज्ञापन


न्यूरोसर्जन डॉ. वरुण भार्गव ने बताया कि ऑपरेशन में उसके दिमाग के बाएं फ्रंटल लोब का कुछ हिस्सा निकाल दिया गया है। इससे सोचने समझने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस तरह से उसने जवाब दिए हैं, उससे स्पष्ट है कि उसकी याददाश्त ठीक है। दानिश ने पानी और जूस भी पीया। उसे जल्द ही ठोस खाद्य पदार्थ भी दिया जाएगा।

दानिश ने पीया आबे जमजम

ikhlaq son daanish drunk abe jamjam in hospital

बुधवार को उसे हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में शिफ्ट किया जा सकता है। 48 घंटे उसके लिए अहम है। एनेस्थीसिया विभाग के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. अनिल गुरनानी ने बताया कि जब तक दानिश स्वस्थ नहीं हो जाता है, पुलिस को पूछताछ की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दानिश को अस्पताल में सऊदी अरब से लाया गया आबे जमजम पिलाया गया। दानिश ने कहा कि यह पानी खड़े होकर पीया जाता है।

इस पर भाई सरताज ने कहा कि अभी स्वस्थ नहीं हो, इसलिए बैठ कर ही पी लो। इसके बाद उसने सिर पर हाथ रखा और आबे जमजम पीया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed