{"_id":"57fa4fc74f1c1b7c5228dfec","slug":"ikhlakh-murder-case-arrest-sister-want-her-brother-to-be-free-for-her-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकलाख हत्या केस में जेल में है भाई, बहन चाहती है उसकी शादी में आए भाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकलाख हत्या केस में जेल में है भाई, बहन चाहती है उसकी शादी में आए भाई
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 10 Oct 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकलाख हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी पुनीत के बडे भाई की 8 दिसंबर को शादी है। घर में बिखरे मन से माता-पिता शादी की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन
उसके साथ ही पुनीत की रिहाई के लिए न्यायालय में पड़ने वाली तारीखों पर भी जाकर पैरवी कर रहे है। शादी की खुशी में पुनीत को शरीक कराने के लिए हर तरह के प्रयास माता-पिता कर रहे है। मां कृष्णा प्रार्थना कर रही है।
विज्ञापन
पुनीत के पिता योगेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके तीन बेटे सुमित, पुनीत, अमित है। बड़ा बेटा सुमित गुजरात में रिलायंस कंपनी में जूनियर इंजीनियर पद पर तैनात है, जिसका रिश्ता महावड गांव में एक साल पहले तय हो चुका था।
विज्ञापन
घटना के बाद शादी की तारीख बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे थे। उम्मीद थी कि पुनीत की जमानत हो जाने के बाद शादी की रस्म हो। लड़की वालों के दबाव के चलते 8 दिसंबर को शादी की तारीख तय हो गई है।
शादी की पूरी तैयारी की जा रही है। बिना पुनीत के शादी में क्या माहौल होगा, इसे सोच कर मन दुखी है। उन्होंने बताया कि अगर पुनीत की जमानत नहीं होती है तो उसको पेरोल पर लाने का भी प्रयास किया जाएगा।