IIT JEE: अंजिष्नु बोस ने लहराया परचम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी जेईई एडवांस में वैशाली निवासी अंजिष्नु बोस ने 26 वीं रैंक हासिल कर गाजियाबाद टॉप के साथ दिल्ली-एनसीआर में भी टॉप किया है। इसके अलावा आकाश अग्रवाल ने 86 वीं रैंक हासिल की है। कोचिंग संस्थाओं से जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों ने पास होने की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
आईआईटी और देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का सपना देख रहे हजारों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया। बुधवार देर शाम आईआईटी जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित हो गया। वैशाली के अंजिष्नु बोस ने 26 वीं रैंक और गाजियाबाद के आकाश अग्रवाल 86वीं रैंक हासिल की है।
वहीं, पेस इंस्टीट्यूट से 13 छात्र और फिटजी इंस्टीट्यूट से 60 छात्रों को चयन हुआ है। जेईई में पास होने वाले छात्रों में अंकुर शर्मा (136), प्रखर गुप्ता (233), यशवर्धन सिंह (235), शशांक सक्सेना (396), विनय अग्रवाल (1139), भव्य जैन (1898), मिहिर सिरोही (3376), निशांत शर्मा (3707), पार्थ दीक्षित (2945), शिवांग (3366), गगन (6400), उत्कर्ष (5107), यश (5275), प्रतीक (7991), अमन (2051), वैभव (133) और आयुष त्यागी (9448) और ऋषि कौशिक(4597) हैं।
क्या कहते हैं टॉपर्स
आकाश अग्रवाल (86 रैंक) : सीबीएसई बोर्ड में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप करने वाले आकाश ने जेईई एग्जाम में भी टॉप किया है। आकाश ने बताया कि कंप्यूटर साइंस में शुरू से ही रुचि है। इसलिए वह आईआईटी दिल्ली की सीएस ब्रांच में एडमिशन लेंगे। जेईई के अलावा आकाश का स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस (एससीआरए) में भी चयन हुआ है। पिता अखिलेश कुमार मुरादनगर में बीडीओ है। बड़ा भाई अमन एबीईएस कॉलेज से बीटेक कर रहा है।
अंकुर शर्मा (136 रैंक) : अंकुर ने सीबीएसई बोर्ड में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। अंकुर ने बताया कि वह भी आईआईटी दिल्ली से सीएस ब्रांच में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। इंजीनियरिंग के बाद सिविल सर्विसेज में जाने का लक्ष्य है। इसके लिए वह आईआईटी में एडमिशन लेने के बाद से तैयारियां शुरू कर देंगे।
प्रखर गुप्ता (233 रैंक) : जेईई एडवांस क्वालिफाई करने के बाद प्रखर आईआईएससी बंगलूरू में एडमिशन लेगे। ग्रेजुएशन के बाद उनका लक्ष्य है कि वह रिसर्च के क्षेत्र में अपना करियर बनाएंगे। रिसर्च के जरिए प्रखर देश में अपना नाम रोशन करना चाहते हैं।