फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT Delhi hit and run case car hits two phd students one died one injured

हिट एंड रन केस: IIT दिल्ली के गेट पर खड़े दो पीएचडी के छात्रों को टक्कर मारकर भागा कार सवार, एक की मौत

Wed, 18 Jan 2023 01:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Jan 2023 01:50 PM IST
सार

छात्रों की पहचान अशरफ नवाज खान (30) और अंकुर शुक्ला (29) के रूप में हुई है। दोनों टेक्सटाइल डिपार्टमेंट के छात्र हैं। हादसे में अशरफ नवाज खान की मृत्यु हो गई, वहीं अंकुर का इलाज मैक्स अस्पताल साकेत में चल रहा है।

विज्ञापन
IIT Delhi hit and run case car hits two phd students one died one injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में बीती रात एक हिट एंड रन मामला सामने आया जिसमें आईआईटी दिल्ली के एक छात्र की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 11.15 बजे आईआईटी के मेन गेट के सामने खड़े दो छात्रों को एक कार चालक टक्कर मारकर वहां से भाग गया। छात्रों की पहचान अशरफ नवाज खान (30) और अंकुर शुक्ला (29) के रूप में हुई है। दोनों टेक्सटाइल डिपार्टमेंट के छात्र हैं।
विज्ञापन


हादसे में अशरफ नवाज खान की मृत्यु हो गई, वहीं अंकुर का इलाज मैक्स अस्पताल साकेत में चल रहा है। अंकुर का पैर फ्रैक्चर हो गया है। दोनों साथी आईआईटी दिल्ली के सामने एसडीए मार्केट के एक रेस्टोरेंट में गए थे। खाना खाकर जब दोनों वापस लौट रहे थे उस वक्त ही यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कार जो नेहरू प्लेस की ओर से आ रही थी उसने दोनों को साइड से टक्कर मारी और फरार हो गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर वही कार खाली और क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। कार चालक की पहचान हो गई है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed