{"_id":"5ea2222c83c1ea004532ad9d","slug":"iit-delhi-got-project-to-make-anti-viral-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: आईआईटी दिल्ली को मिला एंटी वायरल मास्क बनाने का प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: आईआईटी दिल्ली को मिला एंटी वायरल मास्क बनाने का प्रोजेक्ट
Fri, 24 Apr 2020 04:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Apr 2020 04:48 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली
- फोटो : Social Media
विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग ने आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर अश्विनी कुमार को एंटीवायरल कोटिंग युक्त मास्क बनाने का जिम्मा सौंपा है। इसे अश्विनी कुमार ने ही विकसित किया है। इसे कोरोना से लड़ने के लिए ट्रिपल लेयर और ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सकेगा। इस विशेष कोटिंग को बनाने में चांदी के नैनोकण का इस्तेमाल किया गया है, जो त्वचा के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
इसे एसएमआईए रिसर्च लैब तथा आईआईटी दिल्ल ने विकसित कर एन-9 ब्लू नैनोसिल्वर नाम दिया है। प्रोफेसर ने बताया कि विशेष कोटिंग के चलते कोरोना का वायरस अगर मास्क के ऊपर आता भी है तो इसके प्रभाव में आते ही तुरंत नष्ट हो जाएगा। इससे संक्रमण का असर मास्क धारण करने वाले पर नहीं करेगा। इससे मास्क ज्यादा टिकाऊ होगा। उन्होंने कहा कि इसका बैक्टीरियल टेस्ट हो चुका है। एंटी वायरल जांच का काम चल रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा कोरोना वायरस से रक्षा के लिए पीपीई किट पर इसकी कोटिंग की जाएगी। इसके जून के अंतिम सप्ताह तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। यह पीपीई समेत अन्य उपकरणों पर भी असरदार साबित होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का उपचार करने वाले डॉक्टरों और नर्सों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होगा।
विज्ञापन