फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT delhi female scientists develops reusable anti virus mask availabe in cheap rate

आईआईटी दिल्ली की महिला वैज्ञानिकों ने बनाया एंटी वायरस मास्क, 50 बार किया जा सकता है इस्तेमाल

Wed, 06 May 2020 06:08 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 06 May 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
IIT delhi female scientists develops reusable anti virus mask availabe in cheap rate
महिला वैज्ञानिकों ने बनाया दोबारा प्रयोग होने वाला एंटी वायरस मास्क - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के दौरान लोगों को सुरक्षित रखने में मास्क बेहद मददगार साबित हुआ है। सामान्य मास्क की मदद से भी संक्रमण को फैलने से रोकने में काफी सफलता मिली है। इसी बीच आईआईटी दिल्ली की दो महिला वैज्ञानिकों ने दोबारा प्रयोग होने वाला एंटी वायरस मास्क तैयार किया है।

विज्ञापन


इस एंटी वायरस मास्क को 50 बार तक प्रयोग किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि दो मास्क की कीमत महज 299 रुपये है।

आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप नैनोसेफ सॉल्यूशंस ने 'एन सेफ' नामक इस मास्क को बुधवार को लॉन्च किया। इसे नैनोसेफ सॉल्यूशंस के साथ जुड़ीं आईआईटी दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. अनसुया रॉय और प्रो. मंगला जोशी ने मिलकर तैयार किया है। 
विज्ञापन


डॉ. अनसुया रॉय नैनोसेफ सॉल्यूशंस की संस्थापक और सीईओ हैं। वहीं प्रो. मंगला जोशी आईआईटी दिल्ली के टेक्सटाइल और फाइबर इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर के अलावा नैनोसेफ सॉल्यूशंस की संस्थापक और निदेशक भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क में क्या है विशेष? 
एन सेफ मास्क एक अत्यधिक इंजीनियर्ड मास्क है, जिसकी तीन परतें हैं। मास्क की सबसे आंतरिक परत हाइड्रोफिलिक है, जिसे इस बात को ध्यान में रखकर बनाया गया है कि पहनने वाले को सांस लेने में आराम हो। 

वहीं बीच वाली परत रोगाणुरोधी गतिविधियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। सबसे बाहर वाली परत को पानी और तेल विकर्षण के लिए बनाया गया है। 

इस मास्क में 99.2 प्रतिशत बैक्टीरियल निस्पंदन दक्षता है। यह अमेरिकन सोसायटी फॉर टेस्टिंग एंड मटीरियल (एएसटीएम) के मानकों के आधार पर श्वसन और स्प्लैश प्रतिरोधक क्षमता वाला मास्क है। 


इस मास्क को पहनने के बाद इससे सांस लेने में किसी प्रकार की कठिनाई का भी सामना नहीं करना पड़ता है। डॉ. जोशी ने बताया कि यह सूती में बना भारत का पहला माइक्रोबेरियाल मास्क है जिसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इसे डिटर्जेंट से धोकर और धूप में सुखाकर फिर से प्रयोग किया जा सकता है। इसका उत्पादन भी शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed