{"_id":"5fa61a848ebc3e9be1056c6e","slug":"iit-delhi-convocation-prime-minister-narendra-modi-students-of-btech-mtech-and-phd-programs-get-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में छात्रों से बोले पीएम- करें इनोवेशन, आपके काम से होगी देश की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में छात्रों से बोले पीएम- करें इनोवेशन, आपके काम से होगी देश की पहचान
Sat, 07 Nov 2020 11:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : twitter@ bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी दिल्ली का आज 51वां दीक्षांत समारोह है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल तौर पर शामिल हुए और छात्रों को संबोधित किया। समारोह फिजिकल इन-पर्सन और हाइब्रिड मोड में आयोजित हो रहा है। पीएम मोदी ने छात्रों को आगे आकर देश के लिए इनोवेशन करने का आह्वान किया है। आगे पढ़ें उनके संबोधन की प्रमुख बातें...
क्या बोले पीएम-
कैंपस में पारंपरिक तरीके से कार्यक्रम में छात्र और पैरेंट्स ऑनलाइन जुड़े। दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से पासआउट होने वाले बीटेक, एमटेक और पीएचडी प्रोग्राम के छात्रों को डिग्री मिली। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बीटेक के 744, एमटेक के 522, पीएचडी के 298, मॉस्टर ऑफ साइंस रिसर्च के 13, मॉस्टर ऑफ डिजाइन के 20, एमबीए के 116, मॉस्टर ऑफ साइंस के 151 समेत अन्य प्रोग्राम के छात्रों को डिग्री मिलेगी। समारोह में राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, डायरेक्टर स्वर्ण पदक, डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल समेत अन्य अवार्ड दिए। इसमें स्नातक विषयों में टॉपर छात्रों को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक दिया गए।
विज्ञापन
क्या बोले पीएम-
- कोरोना काल ने बहुत कुछ बदल दिया है, इस सकंट के काल में हमें नई सोच की जरूरत है।
- छात्रों के पास आज तकनीक सीखने का मौका है। कृषि और स्पेस क्षेत्र में भी नई संभावनाएं सामने आ रही हैं।
- पीएम ने छात्रों से कहा कि आपका मकसद समाज को आगे ले जाना और उसकी भलाई होना चाहिए।
- नई शताब्दी में नए संकल्प और नए कानून होने चाहिए।
- बीपीओ सेक्टर में कई बदलाव हुए हैं जिससे नई संभावनाएं सामने आई हैं।
- आज स्टार्टअप को अनेक प्रकार की मदद दी जा रही है। 3 साल के लिए डेब्ट एक्सेंपशन दिया जा रहा है।
- आप जब यहां से जाएंगे तो आपको भी नए मंत्र को लेकर काम करना होगा। आप यहां से जाएंगे तो आपका एक मंत्र होना चाहिए- फोकस ऑन क्वालिटी, नेवर कॉम्प्रोमाइज, एंस्योर स्केलेबिलिटी मेक योर इनोवेशन वर्क एट ए मास स्केल, एंस्योर लायबिलिटी, बिल्ट लॉन्ग टर्म ट्रस्ट इन द मार्केट, ब्रिंग इन एडाप्टेबिलिटी, बी ओपन टू चेंज एंड एक्सपेक्ट अनसर्टेनिटी वे ऑफ लाइफ।
- अगर आप इन मूलमंत्रों पर काम करेंगे तो इसकी चमक ब्रांड इंडिया में भी छलकेगी।
विज्ञापन
कैंपस में पारंपरिक तरीके से कार्यक्रम में छात्र और पैरेंट्स ऑनलाइन जुड़े। दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से पासआउट होने वाले बीटेक, एमटेक और पीएचडी प्रोग्राम के छात्रों को डिग्री मिली। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बीटेक के 744, एमटेक के 522, पीएचडी के 298, मॉस्टर ऑफ साइंस रिसर्च के 13, मॉस्टर ऑफ डिजाइन के 20, एमबीए के 116, मॉस्टर ऑफ साइंस के 151 समेत अन्य प्रोग्राम के छात्रों को डिग्री मिलेगी। समारोह में राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, डायरेक्टर स्वर्ण पदक, डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल समेत अन्य अवार्ड दिए। इसमें स्नातक विषयों में टॉपर छात्रों को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक दिया गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन