{"_id":"62421bd79c62446ae142f706","slug":"iit-delhi-alumni-made-a-cloth-that-kills-99-percent-of-bacteria-in-30-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आविष्कार: आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्रों ने बनाया 30 मिनट में 99 फासदी बैक्टीरिया को खत्म करने वाला कपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आविष्कार: आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्रों ने बनाया 30 मिनट में 99 फासदी बैक्टीरिया को खत्म करने वाला कपड़ा
Tue, 29 Mar 2022 02:04 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:04 AM IST
सार
यह तकनीक आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप में तैयार की गई है। इसका मकसद अस्पतालों आदि में मरीजों को संक्रमण से बचाना है।
विज्ञापन
IIT Delhi
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्रों ने 99 फीसदी बैक्टीरिया को खत्म करने वाली कैमिकल युक्त कपड़ा तैयार किया है। विशेषज्ञों का दावा है कि 30 मिनट में यह कपड़ा 99 फीसदी बैक्टीरिया समाप्त कर सकता है। यह तकनीक आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप में तैयार की गई है। इसका मकसद अस्पतालों आदि में मरीजों को संक्रमण से बचाना है।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली के टेक्सटाइल एंड फाइबर इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर सम्राट मुकोपाध्याय की देखरेख में यती गुप्ता ने इसे तैयार किया है। यती गुप्ता ने बताया कि अभी तक जितने एन्टी बैक्टीरिया तकनीक के कपड़े बने हैं वे 24 घण्टे में बैक्टीरिया खत्म करते हैं तो ऐसे में लोगों के ज्यादा बीमार होने का खतरा रहता है। यह नया कपड़ा 30 मिनट में ही 99 फीसदी बैक्टीरिया को खत्म करेगा। इस कपड़े का प्रयोग मास्क, तौलिया, बेड कवर, मेडिकल क्षेत्र में प्रयोग होने वाले कपड़े में किया जा सकता है।इस तकनीक का प्रयोग सूती के अलावा सिंथेटिक, ऊनी या किसी भी प्रकार के कपड़े में किया जा सकता है।
विज्ञापन