फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIMT students created first indigenous Smart Divyanga Wheelchair

आईआईएमटी छात्रों ने बनाई पहली स्वदेशी स्मार्ट दिव्यांग व्हील चेयर, बाधा भांप बदल लेगी रास्ता

Tue, 17 Jul 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 17 Jul 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
IIMT students created first indigenous Smart Divyanga Wheelchair
फाइल फोटो
नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने स्वदेशी तकनीक एवं कम लागत में भारत की पहली स्मार्ट दिव्यांग व्हील चेयर बनाई है। यह आवाज को टेक्स्ट में कन्वर्ट करेगी और उस टेक्स्ट के आधार पर कंट्रोलर निर्देश का पालन करेगा। 
विज्ञापन


उपयोग की तकनीक और यंत्र भी पूर्ण स्वदेशी हैं। प्रोजेक्ट सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है। इसमें प्रोफेशनल अल्ट्रासोनिक सेंसर का प्रयोग किया गया है जो सामने आने वाली बाधा को पहले से भांपकर उसकी सूचना देगा। इसके बाद व्हील चेयर वहीं रुक जाएगी और अपना रास्ता बदल लेगी।   
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर राजीव कुमार ने बताया कि छात्रों ने 16 महीने की कड़ी मेहनत के बाद इसे तैयार किया है। इसमें जॉय स्टिक की जगह टीएफटी टच स्क्रीन का प्रयोग किया गया है जिससे इसका प्रयोग करने में सुविधा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएफटी में जीयूआई (ग्राफिक यूजर इंटरफेस) की मदद से स्लाइडर बनाया गया है, जिससे स्पीड एवं दिशा को कंट्रोल किया जा सकता है। टीएफटी टच स्क्रीन पर ही बैटरी स्टेटस भी दिखता रहता है। 

इस तरह के व्हील चेयर की बाजार में कीमत दो से 2.5 लाख रुपये है जबकि आईआईएमटी के छात्रों द्वारा बनाए गए स्मार्ट दिव्यांग व्हील चेयर की लागत मात्र 20 हजार रुपये है। 

प्रोफेसर एसके महाजन एवं प्रोफेसर राजीव कुमार के निर्देशन में इसे निर्भय तिवारी, नितिन एवं निश्चल और उनकी टीम ने 16 महीने के कठिन परिश्रम से तैयार किया है।

कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट दिव्यांग व्हील चेयर बनाने वाले सभी छात्र बधाई के पात्र हैं। उन्होंने इसके लिए मेहनत और कठिन परिश्रम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed