फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IHC Theatre Festival 2026 begins, with a ten-day theatre festival

Delhi NCR News: आईएचसी रंगमंच महोत्सव 2026 का आगाज, दस दिनों तक सजेगा रंगमंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
--आईएचसी रंगमंच महोत्सव में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और पंजाबी नाटकों की प्रस्तुति, उद्घाटन अवसर पर कलाकारों और दर्शकों की रही मौजूदगी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारत के रंगमंच की विविध भाषाओं, कहानियों और प्रस्तुति शैलियों का उत्सव मनाने वाले आईएचसी रंगमंच महोत्सव 2026 का शुभारंभ इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टीन सभागार में हुआ। उद्घाटन अवसर पर सभागार दर्शकों से खचाखच भरा रहा। दस दिवसीय महोत्सव में अलग-अलग भाषाओं और रंगमंचीय परंपराओं से जुड़ी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय रंगमंच के बदलते स्वरूप को दर्शाया जा रहा है।



उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के उपाध्यक्ष पद्मश्री प्रोफेसर भरत गुप्त, इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रोफेसर डॉ. केजी सुरेश और ‘डांसिंग विद डैड’ के लेखक-निर्देशक मनीष वर्मा मौजूद रहे। रंगमंच प्रेमियों, कलाकारों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ दिल्ली के दर्शकों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन




इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रोफेसर डॉ. केजी सुरेश ने कहा कि रंगमंच केंद्र के सांस्कृतिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। यह महोत्सव भारतीय रंगमंच की विविध भाषाओं, शैलियों और प्रयोगों को एक मंच पर लाने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के उपाध्यक्ष पद्मश्री प्रोफेसर भरत गुप्त ने कहा कि भारतीय रंगमंच अनेक भाषाओं, परंपराओं, कहानियों और प्रस्तुति शैलियों का संगम रहा है। वहीं, ‘डांसिंग विद डैड’ के निर्देशक मनीष वर्मा ने कहा कि उनका नाटक सामाजिक पहचान और पूर्व निर्धारित धारणाओं से आगे बढ़कर दूसरे व्यक्ति की दुनिया को समझने और संवेदनशील बनने की जरूरत पर आधारित है।




राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव 27 सितंबर तक इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टीन सभागार में चलेगा। इस दौरान हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और पंजाबी में विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed