{"_id":"5c8490b9bdec2214114a2586","slug":"ignou-online-application-for-june-2019-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इग्नू: जून 2019 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन, पढ़ लें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू: जून 2019 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन, पढ़ लें पूरी जानकारी
Sun, 10 Mar 2019 09:51 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Mar 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जून 2019 में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन विंडो खोल दी है। छात्र 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जबकि एक हजार लेट फीस के साथ 10 अप्रैल तक आवेदन भेज सकेंगे। खास बात यह है कि यदि किसी छात्र को ऑनलाइन आवेदन में उसका विषय विकल्प में नहीं मिलता है तो वह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को इस संबंध में सूचना भेजकर मदद मांग सकते हैं।
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, जून टर्म एंड एग्जामिनेशन के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। जो छात्र जून में परीक्षा में बैठना चाहते हैं, वे आवेदन भर सकते हैं। जिन छात्रों ने अपने असाइनमेंट पहले ही जमा कर दिए हैं, वे ही इस परीक्षा में बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जिन छात्रों की दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट नहीं आया है, उन्हें भी जून परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। परीक्षा आवेदन के साथ छात्रों को अपना सत्यापन भी देना होगा। इसमें लिखा होगा कि उन्होंने प्रवेश परीक्षा आवेदन में दिए गए सभी दिशा-निर्देश को अच्छे से पढ़ने के बाद आवेदन भरा है।

प्रोग्राम कोड से भरना होगा आवेदन
ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रोग्राम कोड के नाम से भरना होगा। आवेदन पत्र में बीए, बीकॉम का कोड होगा। इसके अलावा बीएससी की बजाय बीडीपी और एमएलआईएस की बजाय एमएलएस का विकल्प चुनें।
इसके बाद छात्र को परीक्षा केंद्र व शहर चुनने के लिए अपने क्षेत्रीय केंद्र का कोड क्लिक करना होगा। यदि किसी छात्र का मनपसंद परीक्षा केंद्र उपलब्ध नहीं हो पाता है तो विश्वविद्यालय उसके स्थान पर अन्य विकल्प देगा।
नेटबैंकिग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं भुगतान
छात्र परीक्षा आवेदन की फीस नेटबैकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। प्रति कोर्स थ्योरी के लिए 150 रुपये और 150 रुपये प्रति कोर्स प्रोयोगिक परीक्षा की फीस देनी होगी। परीक्षा से 10 दिन पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे।